जेएनयू ने शैक्षणिक कैलेंडर की घोषणा की, परीक्षाएं 31 जुलाई तक होंगी पूरी

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को कहा कि सभी स्कूलों के डीनों और विशेष केंद्रों अध्यक्षों ने कैलेंडर को सर्वसम्मति से मंजूरी दी है।

जमात

नयी दिल्ली, 10 मई जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने शैक्षणिक कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसमें 31 जुलाई तक परीक्षाएं पूरी करने की समय सीमा तय की गई है।

जेएनयू के कुलपति एम जगदीश कुमार ने शनिवार को कहा कि सभी स्कूलों के डीनों और विशेष केंद्रों अध्यक्षों ने कैलेंडर को सर्वसम्मति से मंजूरी दी है।

उन्होंने कहा, "विद्यार्थियों के अंदाजन 25 से 30 जून के बीच जेएनयू परिसर लौटने की उम्मीद है, ताकि उनके शेष शैक्षणिक कार्य और परीक्षाएं पूरी हो सकें। परीक्षाएं 31 जुलाई तक पूरी होंगी। "

छात्रों के लिए नया समेस्टर एक अगस्त से शुरू होगा।

भले ही 31 जुलाई तक परीक्षा के परिणाम न आए पाएं, तो भी छात्रों के पास अस्थायी तौर पर पंजीकरण कराने और अगले समेस्टर में जाने का मौका होगा।

कुमार ने कहा कि मानसून सत्र की पंजीकरण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे छात्रों को सहूलियत होगी और वे घर से ही पंजीकरण करा सकते हैं।

शोधार्थियों के लिए अपना शोध कार्य जमा कराने की तारीख 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।

कुलपति ने कहा, " इस वक्त यह शैक्षणिक कैलेंडर निश्चित नहीं है और यह इस बात पर निर्भर करता है कि पूरे देश में चरणों में लॉकडाउन किस तरह से खत्म किया जाता है और यूजीसी से हमें क्या नए दिशानिर्देश मिलते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baba Saheb Ambedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब अंबेडकर जयंती को विचारों के उत्सव के रूप में मनाएं, सीएम फडणवीस की अपील