मुख्य समाचार

कोविड-19 महामारी के दौरान वकील कोट और लंबा गाउन नही पहने: न्यायालय

Bhasha

शीर्ष अदालत के सेक्रेटरी जनरल एस कालगांवकर द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘मेडिकल परामर्श को ध्यान में रखते हुये सभी को सूचित किया जाता है कि मौजूदा हालात में कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के एहतियाती उपाय के रूप में सक्षम प्राधिकारी ने निर्देश दिया है कि अगले आदेश तक अधिवक्ता वीडियो कांफ्रेन्सिग के माध्यम से सुनवाई के दौरान सफेद बैंड के साथ सादी सफेद पैंट/सफेद सलवार-कमीज/साड़ी पहन सकते हैं।

मप्र ने प्रवासी मजदूरों को उनके गृह राज्यों की सीमाओं तक पहुंचाने की व्यवस्था की

Bhasha

प्रदेश के जनसंपर्क व़िभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुख्यत: महाराष्ट्र, गुजरात एवं राजस्थान से मजदूर उत्तरप्रदेश जाने के लिये मध्यप्रदेश से गुजरते है। ऐसे लगभग 10 हजार मजदूरों को मध्यप्रदेश की सीमा से बसों से उत्तरप्रदेश की सीमा तक पहुँचाया गया है। इन सभी मजदूरों के भोजन और स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है।

केरल में कोविड-19 के 10 नये मामले सामने आये

Bhasha

इनमें से तीन लोग मामल्लापुरम से, वायनाड और पलक्कड जिलों से दो-दो और कोट्टायम, कन्नूर तथा कोझीकोड जिलों से एक-एक मामले शामिल हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणाओं की तारीफ, कहा-MSMEs के मुद्दों को सुलझाने में मिलेगी मदद

Team Latestly

कोरोना का कोहराम भारत में बढ़ता ही जा रहा है. इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के मामले भी रोजाना बढ़ रहे हैं. कोरोना के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया हुआ है. इस पैकेज को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. वहीं प्रेस कॉन्फेंस के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

पश्चिम बंगाल कभी श्रम कानून नहीं बदलेगा, जैसा कुछ भाजपा शासित राज्यों ने किया :ममता

Bhasha

उन्होंने भाजपा शासित कुछ राज्यों पर इस तरह के नियमों में बदलाव करके कामगारों की रोजगार सुरक्षा समाप्त करने का आरोप लगाया।

पिछले 24 घंटे में नौ राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 का एक मामला सामने नहीं आया: हर्षवर्धन

Bhasha

कोविड-19 से निपटने में पंजाब की तैयारियों की हर्षवर्धन ने समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देशभर में बुधवार तक कोरोना वायरस संक्रमण के 74,281 मामले सामने आए हैं और पिछले 14 दिनों में मामलों के दोगुनी होने की दर 11 थी, जिसमें बीते तीन दिनों में और अधिक सुधार आया और 12.6 हो गई।

महाराष्ट्र मे 15 मई से घर पर शराब की आपूर्ति की व्यवस्था शुरू होगी

Bhasha

राज्य सरकार ने मंगलवार को शराब की घर पर आपूर्ति (होम डिलीवरी) की अनुमति दी थी।

Chhattisgarh Board Exam 2020 Updates:10वीं और 12वीं कक्षा के शेष पेपर रद्द, इंटरनल असेसमेंट के आधार पर पास होंगे छात्र

Rakesh Singh

भारत में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है. देश में इस वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई परीक्षाएं या तो स्थगित हो गई हैं या उसे आगे के लिए टाल दी गई हैं. इसी कड़ी में बुधवार यानि आज छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 10वीं और 12वीं की शेष परीक्षाओं को निरस्त करने का फैसला लिया है.

पैदल घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के लिए राजमार्गों पर स्थापित किए गए अस्थायी राहत शिविर

Bhasha

अधिकारियों के अनुसार जिले में विभिन्न राजमार्गों के पास कम से कम 39 राहत शिविर बनाए गए हैं। ये मार्ग नासिक, अहमदनगर, सातारा और सोलापुर जैसे अन्य स्थानों की ओर जाते हैं।

गुजरात कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष से ढोलका सीट को रिक्त घोषित करने का आग्रह किया

Bhasha

दरअसल, गुजरात उच्च न्यायालय ने ढोलका सीट से विधायक और राज्य की भाजपा सरकार में मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ास्मा के 2017 के चुनाव को रद्द कर दिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने यह अनुरोध किया है।

केंद्र के पैकेज से मिलेगी उप्र के एमएसएमई क्षेत्र को नयी जान : योगी

Bhasha

योगी ने यहां एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, उसी के क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा की गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया।

राष्ट्रीय स्तर पर आएगा राजनीतिक भूचाल: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

Bhasha

पाटिल ने महाराष्ट्र में भी ऐसे ही ‘‘राजनीति भूचाल’’ की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व को अपना कुनबा एकजुट रखने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि कई नेता पाला बदलकर भाजपा में जाएंगे।

महाराष्ट्र भाजपा में आंतरिक कलह आया सामने

Bhasha

एक मराठी चैनल से बात करते हुए, पाटिल ने खडसे पर निशाना साधना शुरू किया, जिसके एक दिन पहले उन्होंने भाजपा के अपने सहयोगियों पर राज्य में विधान परिषद के नौ सीटों के लिए 21 मई को होने वाले चुनाव में उनका नामांकन बाधित करने का आरोप लगाया था।

वाहनों पर जीएसटी दर में कटौती का सही समय नहीं : मारुति

Bhasha

घरेलू यात्री वाहन बाजार में करीब 54 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली मारुति ने कहा कि यदि कर की दर में किसी तरह की कटौती प्रस्तावित भी है, तो उसे सही समय पर किया जाना चाहिए।

पैकेज: छोटे उद्यमों को बिना गारंटी वाले 3 लाख करोड़ रुपये के कर्ज सुलभ कराने की पेशकश

Bhasha

इन उपायों का मकसद कोरोना वायरस महामारी और उसकी रोकथाम के लिये जारी ‘लॉकडाउन’ से कंपनियों और इकाइयों को राहत देना है।

चाहत खन्ना को लगातार आ रहे हैं गंदे मैसेज, एक्ट्रेस ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Team Latestly

चाहत ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत जरूर दर्ज करवाई है लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है. मैं जानती हूं कि पुलिस अभी बड़े चैलेंज्स को हैंडल कर रही है.

कोविड-19 से मर गये डॉक्टर के शव को निकालकर फिर दफनाने की उसकी विधवा की अर्जी पर अधिकारियों को नोटिस

Bhasha

न्यायमूर्ति एम दुरैसामी ने इस अर्जी पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव और चेन्नई के पुलिस आयुक्त को भी नोटिस जारी किया।

दिल्ली अदालत के न्यायाधीश कोविड-19 रोगी के संपर्क में आए, दो न्यायाधीशों ने खुद को पृथक किया

Bhasha

जिला न्यायाधीश नीना बंसल कृष्णा द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार तीस हजारी जिला अदालत में पदस्थ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट छह मई को कोविड-19 से पीड़ित एक रोगी के संपर्क में आ गए जिसे बयान दर्ज करने के लिए उनके समक्ष पेश किया गया था।

कोयांबेडू बाजार में थोक अनाज दुकानों को फिर से खोलने की मांग को लेकर अर्जी दायर

Bhasha

न्यायमूर्ति एम. दुरैसामी ने कोयांबेडू थोक बाजार परिसर की बाजार प्रबंधन समिति के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को एक नोटिस जारी किया। यह नोटिस कोयांबेडू फूड ग्रेन्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष एस चंद्रेसन की अर्जी पर जारी किया गया।

सरकार के आर्थिक पैकेज की घोषणा से सेंसेक्स 637 अंक की छलांग के साथ 32,000 अंक के पार

Bhasha

दिन में कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 1,474.36 अंक ऊंचा चला गया था। हालांकि, बाद में इसने कुछ लाभ गंवा दिया और अंत में यह 637.49 अंक या 2.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 32,008.61 अंक पर बंद हुआ।

Categories