राष्ट्रीय स्तर पर आएगा राजनीतिक भूचाल: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष

पाटिल ने महाराष्ट्र में भी ऐसे ही ‘‘राजनीति भूचाल’’ की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व को अपना कुनबा एकजुट रखने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि कई नेता पाला बदलकर भाजपा में जाएंगे।

जमात

मुंबई, 13 मई महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को दावा किया कि कोविड-19 स्थिति सामान्य होने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर एक ‘‘राजनीतिक भूचाल’’ आएगा।

पाटिल ने महाराष्ट्र में भी ऐसे ही ‘‘राजनीति भूचाल’’ की भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि कांग्रेस नेतृत्व को अपना कुनबा एकजुट रखने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि कई नेता पाला बदलकर भाजपा में जाएंगे।

पाटिल ने एक मराठी समाचार चैनल से कहा, ‘‘मैंने सुना है कि कांग्रेस के प्रदेश स्तर के एक नेता (वरिष्ठ भाजपा नेता) एकनाथ खड़से को फुसलाने का प्रयास कर रहे थे। उन्हें पता होना चाहिए कि खडसे कई वर्षों तक पार्टी के एक तेजतरार्र नेता रहे हैं। महाराष्ट्र सहित राष्ट्रीय स्तर पर एक राजनीति भूचाल आएगा क्योंकि कोविड-19 संकट के बाद कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल होंगे।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा कोरोना वायरस खतरे के कम होने का इंतजार कर रही है।

पाटिल ने दावा किया, ‘‘उसके बाद कांग्रेस नेता (जो खडसे को फुसलाने का प्रयास कर रहे थे) स्वयं राजनीतिक भूचाल देखेंगे। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को अपना कुनबा एकजुट रखने का प्रयास करना चाहिए। हम हमारे विपक्ष को एक बड़ा झटका देंगे। भाजपा आने वाले महीनों में और मजबूत होकर उभरेगी।’’

खडसे और भाजपा नेतृत्व के बीच वाकयुद्ध बुधवार को और तेज हो गया जब पाटिल ने नाराज नेता द्वारा किये गए दावों पर पलटवार किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी