वाहनों पर जीएसटी दर में कटौती का सही समय नहीं : मारुति

घरेलू यात्री वाहन बाजार में करीब 54 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली मारुति ने कहा कि यदि कर की दर में किसी तरह की कटौती प्रस्तावित भी है, तो उसे सही समय पर किया जाना चाहिए।

जमात

नयी दिल्ली, 13 मई देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि वाहनों पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) की दर कम करने का यह सही समय नहीं है। इससे कुछ लाभ नहीं होगा क्योंकि वाहन उद्योग का उत्पादन इस समय सबसे निचले स्तर पर है।

घरेलू यात्री वाहन बाजार में करीब 54 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाली मारुति ने कहा कि यदि कर की दर में किसी तरह की कटौती प्रस्तावित भी है, तो उसे सही समय पर किया जाना चाहिए।

मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने यहां एक वीडियो कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अभी हम जिस स्थिति में है, वैसे में अगले एक-दो महीने तक सभी वाहन कंपनियों का उत्पादन बहुत निचले स्तर पर रहेगा। ऐसे में जीएसटी कर की दर में कटौती का कोई औचित्य नहीं।’’

उनसे इस संबंध में प्रश्न किया गया था कि कोरोना वायरस महामारी संकट से प्रभावित वाहन उद्योग के लिए जीएसटी कर की दर में कटौती का क्या यह सही समय है।

भार्गव ने कहा कि जीएसटी कर की दर में कटौती तभी उचित होगी जब वाहनों की आपूर्ति मांग की तुलना में अधिक होगी और उत्पादन को वास्तव में उच्च स्तर तक बढ़ाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘तभी इसका (जीएसटी कटौती) कोई लाभ होगा। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। इसे निश्चित तौर पर तत्काल करने की कोई जरूरत नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी