मुख्य समाचार
करीब 3,300 तबलीगी जमात सदस्यों को पृथक-वास केंद्रों से छोड़ने के लिए अदालत में याचिका दायर
Bhashaइस याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होने की संभावना हैं। याचिका में प्राधिकारियों को 14 दिन की पृथक-वास अवधि के दिशा-निर्देश का पालन करने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया गया है। इसमें यह पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की मांग की गई है कि क्या सदस्यों को लगातार रोक कर रखना संविधान के प्रावधानों का उल्लंघन है।
मूर्ति विसर्जन के दिशानिर्देश में संशोधन, प्लास्टिक, पीओपी और थर्मोकोल से मूर्ति बनाने पर रोक
Bhashaसीपीसीबी ने मूर्ति विसर्जन के संबंध में 2010 के दिशानिर्देशों को हितधारकों की राय जानने के बाद संशोधित किया है। उसने विशेष तौर पर प्राकृतिक रूप से मौजूद मिट्टी से मूर्ति बनाने और उन पर सिंथेटिक पेंट तथा रसायनों के बजाय रंग का उपयोग करने पर जोर दिया है.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का बड़ा आरोप, नीरव मोदी को बचाने में जुटी कांग्रेस
Manoj Pandeyकेंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद (Ravishankar Prasad) ने फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी (Nirav Modi) को लेकर बड़ा बयान दिया है. रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को बचाने की कोशिश कांग्रेस ने की है. उन्होंने कहा कि नीरव मोदी से संबंधित मामले कांग्रेस के शासन में हुए थे. ये अधिकांश सब यूपीए-1 और यूपीए-2 में हुआ था. श्रीमान राहुल गांधी जी ने 13 सितंबर 2013 को नीरव मोदी के एक कार्यक्रम में भी शिरकत की थी. उन्होंने कहा कि रिटायर्ड जस्टिस अभय थिप्से भी नीरव मोदी के समर्थन में आ गए हैं. अभय थिप्से ने लंदन की अदालत में सुनवाई के दौरान नीरव के पक्ष में बुधवार को गवाही दी थी.
मथुरा में बैंक डकैती मामले में पांच गिरफ्तार, 17 लाख रूपये बरामद
Bhashaआरोपियों के पास से लूट गई 21 लाख की रकम में से 17 लाख 10 हजार रूपये बरामद भी कर लिए गए हैं। पुलिस को इस लूट के मुख्य आरोपी समेत दो अन्य की तलाश है।
क्या कोरोना वायरस नहीं होगा पूरी तरह खत्म? WHO ने कहा- यह बन सकता है Endemic, इसी के साथ गुजारनी पड़ सकती है जिंदगी
Anita Ramकोरोना वायरस को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ी चेतावनी जारी की है. बुधवार को डब्ल्यूएचओ ने कहा कि कोरोना वायरस एचआईवी की तरह स्थानिक हो सकता है. यह हमारे समुदायों में एक अन्य स्थानिक यानी एन्डेमिक वायरस बन सकता है, जिसे कभी दूर नहीं जा सकता है और इसी के साथ हमें जिंदगी में गुजारनी पड़ सकती है.
पाकिस्तान: लॉकडाउन तोड़ने वालों से परेशान इमरान प्रशासन, अब लगाया 10 लाख रुपये का जुर्माना
IANSपाकिस्तान के सिंध प्रांत में जिन नियमों के पालन की शर्त के साथ लॉकडाउन में भारी छूट दी गई है, उन्हें नहीं मानने वाले को अब दस लाख पाकिस्तानी रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.
कोरोना वायरस: वैश्विक आंकड़ा 43 लाख के पार, तीन लाख के करीब मौतें
IANSकोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 43 लाख से अधिक हो गया है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या भी तीन लाख के पास पहुंच गई है.
अखिलेश यादव का सरकार से सवाल- वंदे भारत मिशन' में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती
IANSसमाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)ने मुजफ्फनगर हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि 'वंदे भारत मिशन' में क्या देश की गरीब जनता नहीं आ सकती है.
सुप्रसिद्ध गायिका आशा भोसले ने Youtube पर किया डेब्यू, सॉन्ग 'मैं हूं' किया रिलीज
Aarti Shejvalkarबॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले ने अपनी गायिकी से कई दशकों से लाखों करोडो दिलों पर राज कर रहीं हैं.बॉलीवुड की इस लेजेंडरी सिंगर ने भी यूट्यूब पर अपना डेब्यू कर दिया हैं.आशा भोसले ने अपने यूट्यूब चैनल पर 'मैं हूं' गाना रिलीज कर दिया है. यह गाना उन्होंने श्री श्री रविशंकर के 64 वे जन्मदिन के अवसर पर उन्हें समर्पित करते हुए रिलीज किया हैं.
करियर पर विराम की तरह है लॉकडाउन: डिफेंडर जरमनप्रीत
Bhashaजरमनप्रीत ने कहा कि वह हॉकी के मैदान पर सफलता हासिल करने के और अधिक जज्बे के साथ उतरेंगे।
गोवा में कोविड-19 के सात नये मामले
Bhashaकेंद्र सरकार ने गोवा को ग्रीन जोन घोषित किया है क्योंकि राज्य में एक मई से कोविड-19 का एक भी सक्रिय मामला नहीं था।
खाली स्टेडियमों में भी दर्शकों की ‘ऊह’ और ‘आह’ सुनना चाहते हैं जोफ्रा आर्चर
Bhashaकोरोना वायरस महामारी के कारण विश्व भर में खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी है। कई शीर्ष प्रतियोगिताओं को इस वजह से रद्द या स्थगित कर दिया गया है.
करीना कपूर की हॉट और फिट पर्सनालिटी के राज का हुआ खुलासा, Video देखकर छुट जाएंगे पसीने
Akash Jaiswalबॉलीवुड की बेबो करीना कपूर अपनी हॉट पर्सनालिटी और स्लिम एंड ट्रिम फिगर के लिए काफी पॉपुलर हैं. एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही वो अपने फैशन सेन्स के लिए भी पसंद की जाती हैं. अपने साइज जीरो से लोगों को लुभाने वाली करीना इस लेवल की फिटनेस पाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं.
कोविड-19 के बाद तकनीक से पढ़ाई पर होगा जोर, ऑनलाइन हो सकती हैं परीक्षाएं: अध्ययन
Bhashaलंदन स्थित पीयर्सन शैक्षिक प्रकाशन और परीक्षण के क्षेत्र में स्कूलों और छात्रों को वैश्विक स्तर पर सेवा देने वाली अग्रणी कंपनी है।
तबलीगी जमात के लोगों को क्वारंटाइन से छोड़ने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर, कल होगी सुनवाई
Dinesh Dubeyआरोप लगाया है कि तबलीगी जमात के लोगों को प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर में रखने के नाम पर लंबे समय से हिरासत में रखा है. इस मामलें की सुनवाई शुक्रवार को होने वाली है.
कोरोना वायरस बन रहा है बाल अधिकारों के लिए संकट, हर रोज मारे जा सकते हैं 6,000 बच्चे: यूनिसेफ
Bhashaउसने कहा है कि पांचवां जन्मदिन मनाने से पहले विश्वभर में मारे जाने वाले बच्चों की संख्या में दशकों में पहली बार बढ़ोतरी होने की आशंका है।
नोएडा में कोरोना वायरस संक्रमण को हराने वाले लोगों को अस्पताल से तालियां बजाकर किया विदा
Bhashaअस्पताल के निदेशक तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इन लोगों को तालियां बजाकर विदा किया।
एनआरएआई ने अंजुम मोदगिल को खेल रत्न, जसपाल को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया
Bhashaमहासंघ के सूत्रों के अनुसार प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कारों के लिए चैंपियन पिस्टल निशानेबाजों सौरभ चौधरी और अभिषेक वर्मा के नाम भेजे गए हैं।
योगी सरकार लाखों प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए बना रही मास्टर प्लान, मजबूत होगी यूपी की अर्थव्यवस्था
Dinesh Dubeyदेशभर से उत्तर प्रदेश में लौट रहे प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष योजना बना रहे है. सीएम योगी ने पहले ही अधिकारियों को सभी प्रवासी मजदूरों का डाटा बेस तैयार करने का निर्देश दिया था.
यूएसपीजीए की वापसी से पहले पृथकवास पर रहना होगा 25 गोल्फरों को
Bhashaयूएस पीजीए टूर अमेरिका से बाहर रह रहे खिलाड़ियों की वापसी में मदद कर रहा है लेकिन उन्हें 14 दिन तक पृथकवास पर रहना ही होगा।