मथुरा में बैंक डकैती मामले में पांच गिरफ्तार, 17 लाख रूपये बरामद

आरोपियों के पास से लूट गई 21 लाख की रकम में से 17 लाख 10 हजार रूपये बरामद भी कर लिए गए हैं। पुलिस को इस लूट के मुख्य आरोपी समेत दो अन्य की तलाश है।

जमात

मथुरा, 14 मई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा की ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा में मंगलवार को पड़ी डकैती मामले का खुलासा कर दिया और इस मामले में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों के पास से लूट गई 21 लाख की रकम में से 17 लाख 10 हजार रूपये बरामद भी कर लिए गए हैं। पुलिस को इस लूट के मुख्य आरोपी समेत दो अन्य की तलाश है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया, ‘‘बारह मई को दामोदरपुरा में पड़ी बैंक डकैती के मामले में चार युवकों और उनकी कथित बुआ को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने इस वारदात की साजिश दो सप्ताह पहले रची थी। महिला ने रेकी की थी, उसके कब्जे से 12 लाख की रकम भी बरामद हुई। महिला रज्जो शातिर अपराधी सम्राट की बहन है जो परमिंदर नाम के एक अन्य शख्स के साथ कई वारदातों को अंजाम दे चुका है।’’

एसएसपी ने बताया, ‘‘पुलिस को पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि वारदात के दिन सम्राट को उस इलाके में देखा गया था। इसलिए सबसे पहले उसी के यहां दबिश दी गई। लेकिन वह नहीं मिला। तब, इन दिनों उसके संपर्क में आने वालों को तलाशा गया तो गौतम, राहुल और परमिंदर के नाम सामने आए। उनसे पता लगा कि उनके साथ सम्राट का भतीजा अमन व उसका मित्र अवनीत भी वारदात में शामिल थे।’’

तब, पुलिस ने हाईवे थाना क्षेत्र के असगरपुर-सतोहा गांव निवासी राहुल तिवारी उर्फ रवि तिवारी पुत्र शिवराम तिवारी, नगला बोहरा के शिवाजी गूजर के बेटे गौतम गूजर व बबलू गूजर के बेटे अमन व बजरंग चौराह निवासी अवनीत चौधरी पुत्र सत्यवीर चौधरी को तमंचों व बैंककर्मियों के बैग आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के माध्यम से इनकी सहयोगी रज्जो पत्नी रामवीर का पता लगाकर उसे भी दबोच लिया। पुलिस अब सरगना सम्राट व परमिंदर की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि इन लोगों ने 12 मई को ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की दामोदरपुरा शाखा से कैशियर व अन्य कर्मचारियों को धमकाकर 21 लाख रुपए लूट लिए थे और उन्हें बाथरूम में बंद कर फरार हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी