मुख्य समाचार

लॉकडाउन का असर: अप्रैल में थोक मुद्रास्फीति के कुछ समूहों के आंकड़े ही जारी हो पाये

Bhasha

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में प्राथमिक वस्तुओं के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) में 0.79 प्रतिशत की अपस्फीति रही। हालांकि, मार्च में इस समूह की मुद्रास्फीति 3.72 प्रतिशत रही थी।

कोविड-19 : सीआरपीएफ के जवान सहित दो लोग संक्रमित

Bhasha

जिला सर्विलांस अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि आज 119 लोगों की जांच रिपोर्ट आई और जिनमें से दो लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

प्रवासी मजदूरों ने मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा के बड़वानी जिले में बसों को लेकर किया जमकर हंगामा, देखें वीडियो

Team Latestly

कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या देश में बढ़ती जा रही है. कोरोना वायरस को लेकर देश में जो मौजूदा हालात हैं उससे इतना तो तय है कि इससे जल्द राहत नहीं मिलने वाली है. कोरोना के मद्देनजर देश में लॉकडाउन 4.0 की घोषणा पीएम नरेंद्र मोदी ने कर दी है. देश में पहले लॉकडाउन से ही प्रवासी मजदूरों का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है. इन मजदूरों को उनके गृह राज्य भेजनें के लिए रेलवे की तरफ से ट्रेनें चलाई जा रही हैं.

कोविड-19ः मुश्किलों से जूझते हुए राहत के उपायों पर अमल में जुटी दुनिया

Bhasha

अधिकारी और अधिक आश्रय गृह स्थापित करने की मांग कर रहे हैं ताकि लोगों के बीच अधिक भौतिक दूरी सुनिश्चित की जा सके।

डॉक्टर खुदकुशी मामला: दिल्ली की अदालत ने आप विधायक प्रकाश जारवाल की पुलिस हिरासत 18 मई तक बढ़ाई

Bhasha

डॉ राजेंद्र सिंह (52) ने 18 अप्रैल को दक्षिण दिल्ली के दुर्गा विहार में कथित रूप से खुदकुशी कर ली थी।

पाकिस्तान ने दियामेर-भाषा बांध के निर्माण के लिए 442 अरब रुपये का ठेका दिया

Bhasha

समाचार पत्र ‘डान’ की खबर के अनुसार इस कंसोर्टियम में चीन की सरकारी कंपनी ‘चाइना पावर’ की 70 फीसद हिस्सेदारी जबकि पाकिस्तानी सेना की वाणिज्यिक इकाई ‘फ्रंटियर वर्क्स आर्गनाइजेशन’ की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

लॉकडाउन: 33 श्रमिकों को दिल्ली से उत्तर प्रदेश ले जा रहा ट्रक चालक गिरफ्तार

Bhasha

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर, मोबाइल बैंकिंग को प्रभावित करने वाले वायरस 'इवेंटबॉट' से रहें सावधान

Bhasha

सीईआरटी-आईएन ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह ट्रोजन वायरस अवैध रूप से सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने वाली वेबसाइट के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, अडोब फ्लैश और अन्य वैध सॉफ्टवेयर का रूप धर कर फोन में घुस सकता है।

राष्टूीय राजधानी में धूल आंधी चली, पारा लुढ़का

Bhasha

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार धूल भरी आंधी आयी है। छिटपुट स्थानों, खासकर उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश होने और ओलावृष्टि होने की भी खबर है।

कोविड-19 के दौरान औद्योगिक इकाइयों को श्रम कल्याण कानूनों से छूट के खिलाफ न्यायालय में याचिका

Bhasha

यह याचिका पंकज कुमार यादव ने अपने वकील निर्मल कुमार अंबष्ठ के माध्यम से दायर की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इन राज्यों ने सार्वजनिक आपात स्थिति के दौरान औद्योगिक इकाइयों को श्रम कल्याण कानूनों से छूट प्रदान करने संबंधी फैक्टरी कानून, 1948 की धारा पांच का गलत इस्तेमाल करके इस बारे में अधिसूचना जारी की है। याचिका के अनुसार इस अधिसूचना के तहत श्रमिकों को अदालतों में जाने से वंचित किया गया है और दूसरी ओर फैक्टरियों को फैक्टरी निरीक्षकों के निरीक्षण से छूट दी गयी है।

ऐसा लगता है कि व्यवस्था ने श्रमिकों को त्याग दिया है : प्रियंका

Bhasha

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रवासी श्रमिकों और दूसरे जरूरतमंदों की मदद करें।

बुरूंडी ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले डब्ल्यूएचओ के शीर्ष अधिकारी को देश से निकाला

Bhasha

पत्र में कहा गया है कि डब्ल्यूएचओ के तीन विशेषज्ञों को भी जाना होगा।

विधान परिषद चुनाव : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे समेत नौ लोग निर्विरोध निर्वाचित

Bhasha

ये सभी उम्मीदवार विधान परिषद की उन नौ सीटों के लिए मैदान में थे जो 24 अप्रैल को खाली हुयी थीं और जिनके लिए चुनाव अगले बृहस्पतिवार को होने थे।

कांग्रेस विधायक के वाहन से मिली शराब

Bhasha

कांग्रेस विधायक संजय तिवारी ने वाहन में शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए उनकी कार में सवार चार लोगों के कृत्य पर आश्चर्य जताते हुए आज कहा कि वह इस घटना से अचंभित हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पैकेज: प्रवासियों को मिलेगा मुफ्त अनाज, किसानों, रेहड़ी, पटरी वालों को सस्ता कर्ज

Bhasha

वित्त मंत्री निर्मला सीतामण ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 8 करोड़ प्रवासी मजदूरों को दो महीने के लिये 5 किलो प्रति व्यक्ति अनाज और प्रति परिवार एक किलो दाल (चना) मुफ्त उपलब्ध कराई जायेगी। साथ ही देश व्यापी लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए 50 लाख रेहड़ी पटरी वालों को 10,000-10,000 रुपये का कार्यशील पूंजी कर्ज उपलब्ध कराया जायेगा।

नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा के अनुत्तीर्ण छात्रों को एक बार फिर परीक्षा देने का मिलेगा मौका : सीबीएसई

Bhasha

सीबीएसई ने पिछले महीने आठवीं तक के सभी छात्रों को बिना परीक्षा लिये ही उत्तीर्ण करने की घोषणा की थी।

गोवा में कोविड-19 के आठ नये मामले

Bhasha

राणे ने कहा कि जहाज पर तैनात रहे एक व्यक्ति को बृहस्पतिवार को त्वरित जांच में संक्रमित पाया गया और उसका नमूना पूर्ण पुष्टि के लिए एक प्रयोगशाला में भेजा गया है।

कोविड-19: सिंगापुर एयरलाइंस को 48 साल के इतिहास में पहली बार घाटा

Bhasha

सिंगापुर के शेयर बाजार को कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में उसे 21.2 करोड़़ सिंगापुर डॉलर (14.93 करोड़़ अमेरिकी डॉलर) का घाटा हुआ है।

हॉकी खिलाड़ियों ने रीजीजू से ट्रेनिंग शुरू करने का अनुरोध किया, मंत्री ने आश्वासन दिया

Bhasha

रीजीजू ने दोहराया कि मैदानी ट्रेनिंग तभी शुरू होगी जब भारतीय खेल प्राधिकरण की छह सदस्यीय समिति द्वारा मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) बना दी जायेगी।

लॉकडाउन में शुरू किया ऑनलाइन सब्जी बेचने का व्‍यवसाय

PBNS India

कहते हैं जहां चाह है वहां राह है, इस बात को सच कर दिखाया है, महाराष्ट्र, लातुर जिले के एक युवक ने. कोरोना वायरस के संकट काल में युवक का रोज़गार छिन गया. लेकिन युवक ने लॉकडाउन में ही अपनी राह बना ली. खास बात यह है कि अपने नए रोजगार में इन्‍होंने टेक्नोलॉजी को अपनाया और तमाम लोगों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बन गए.

Categories