कोविड-19 : सीआरपीएफ के जवान सहित दो लोग संक्रमित

जिला सर्विलांस अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि आज 119 लोगों की जांच रिपोर्ट आई और जिनमें से दो लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जमात

नोएडा, 14 मई जनपद गौतम बुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 दो नए मामले सामने आए जिनमें से एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान है।

जिला सर्विलांस अधिकारी डाक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि आज 119 लोगों की जांच रिपोर्ट आई और जिनमें से दो लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि आज आए दो नए मामलों में से एक सूरजपुर स्थित सीआरपीएफ में तैनात 35 वर्षीय जवान और दूसरा सेक्टर 8 निवासी 19 वर्षीय युवती है।

उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक तीन लोग की मौत हुई है।

दोहरे ने बताया कि 16 मरीजों को यहां के विभिन्न अस्पतालों से उपचार के बाद आज छुट्टी दी गई है। उनमें चार जच्चा भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चारों को कोविड-19 संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दौरान सभी ने बच्चों को जन्म दिया। आज चारों माओं और उनके बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 का आज दो मामला आने के बाद जनपद में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 238 हो गई है, जबकि 159 मरीज विभिन्न अस्पतालों से उपचार के दौरान ठीक हो कर घर जा चुके हैं। 76 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि 505 लोगों को पृथक-वास में रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी