राष्टूीय राजधानी में धूल आंधी चली, पारा लुढ़का

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार धूल भरी आंधी आयी है। छिटपुट स्थानों, खासकर उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश होने और ओलावृष्टि होने की भी खबर है।

जमात

दिल्ली, 14 मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान बृहस्पतिवार को बादलों से ढक गया और तेज धूल आंधी चली, जिसके फलस्वरूप दृश्यता घट गयी।

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार धूल भरी आंधी आयी है। छिटपुट स्थानों, खासकर उत्तरी दिल्ली में भारी बारिश होने और ओलावृष्टि होने की भी खबर है।

कुछ क्षेत्रों में पेड़ भी उखड़ गये। इससे बिजली के तारों और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह नये पश्चिमी विक्षोभ का परिणाम था। राष्ट्रीय राजधानी में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चली।

उन्होंने बताया कि धूल भरी आंधी और बारिश से खासकर उत्तरी दिल्ली में पारा काफी नीचे आ गया। अन्यत्र तापमान कम से कम दो डिग्री तक तापमान गिरा।

आईएमडी वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में 15 अप्रैल से 15 जून के बीच धूल भरी आंधी और ओलावृष्टि आम बात है।

निजी मौसम पूर्वानुमान सेवा स्काईमेट वेदर के महेश पलवट ने बताया कि उत्तर पश्चिम भारत में अबतक लू नहीं आयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी