मुख्य समाचार

डब्ल्यूएचओ के सदस्य देश कोरोना वायरस के प्रति जवाबी कार्रवाई की स्वतंत्र जांच को लेकर सहमत

Bhasha

यूरोपीय संघ द्वारा पेश प्रस्ताव में इस महामारी के प्रति अंतरराष्ट्रीय जवाबी कार्रवाई के ‘निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं समग्र मूल्यांकन’ की मांग की गयी है। दुनिया में अबतक इस महामारी से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो गये जबकि 318,000 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

गुजरात में निरुद्ध क्षेत्रों में 31 लाख से अधिक लोग रह रहे हैं

Bhasha

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने सोमवार को कहा था कि लॉकडाउन के चौथे चरण में निरुद्ध क्षेत्रों में पाबंदियों पर ढील नहीं होगी।

Ghoomketu Trailer: नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अनुराग कश्यप की कॉमेडी फिल्म 'धूमकेतु ट्रेलर' का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

Team Latestly

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अनुराग कश्यप की फिल्म 'घूमकेतु' अपनी रिलीज़ के लिए तैयार है. इस फिल्म में अनुराग कश्यप पुलिस वाले की भूमिका में हैं. वहीं घूमकेतु की बुआ की भूमिका में इला अरुण, उनके पिता की भूमिका में रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे, रागिनी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं.

भाजपा सरकार ने किसान ऋण योजना रोकी तो कांग्रेस अदालत में जाएगी

Bhasha

प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और मीडिया सेल के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को यहां वीडियो कांफ्रेस के जरिए पत्रकार वार्ता में कहा, ‘‘पूर्व की कांग्रेस सरकार को किसानों की कर्जमाफी पर जनादेश मिला था। हमारी सरकार को गिराने के बाद भाजपा सरकार किसानों की कर्जमाफी योजना पर षडयंत्र कर रही है। भाजपा सरकार ने आगे किसानों के कर्ज माफ नहीं किए तो हम अदालत में जाएंगे और 24 विधानसभा सीटों के होने वाले उपचुनाव में भी जनता के बीच इस मुद्दे को उठायेगें।’’

खाद्य सुरक्षा कानून के तहत बिहार में 14 लाख नये लाभार्थियों के लिए 2,770 टन अनाज आवंटित: पासवान

Bhasha

   उन्होंने कहा कि नए 14.04 लाख लाभार्थियों को इस महीने से एनएफएसए के तहत खाद्यान्न पात्रता मिल जाएगी।

लॉकडाऊन में कुछ ढील के बाद स्थानीय मांग से तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख

Bhasha

बाजार सूत्रों ने बताया कि एनसीडीईएक्स वायदा बाजार में सरसों जुलाई अनुबंध का भाव 4,230 रुपये क्विन्टल बोला गया। सोमवार के मुकाबले कीमतों में सुधार तो है मगर ये भाव अभी भी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से नीचे है। चालू रबी मौसम के लिये सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये क्विन्टल तय किया गया है। खर्चे आदि निकलने के बाद किसानों के हाथ में 3,600 से 3,650 रुपये क्विंटल ही मिल पायेगा।

श्रीनगर में मारे गए दो आतंकवादियों में से एक अलगाववादी नेता का बेटा

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि खान ने कश्मीर विश्वविद्यालय से एमबीए किया था और मार्च 2018 में आतंकवाद में शामिल हो गया था। घाटी लौटने और हिज़्बुल मुजाहिदीन में शामिल होने से पहले वह दिल्ली में कई बहु-राष्ट्रीय कंपनियों में काम कर चुका था।

लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा की वापसी के लिए भारत के समक्ष नेपाल अपना दावा करेगा : ओली

Bhasha

नेपाल के मंत्रिमंडल ने एक नए राजनीतिक मानचित्र को मंजूर किया है जिसमें इन तीनों क्षेत्रों को नेपाल का हिस्सा बताया गया है।

मुंबई में बेस्ट के 9 कर्मचारी पाए गए कोरोना से संक्रमित, पीड़ितों की संख्या बढ़कर 137 हुई

Nizamuddin Shaikh

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) कोरोना वायरस सेस धीरे- धीरे गिरते ही जा रही है. आम लोग हो या खास हर कोई एक के बाद एक चपेट में आ रहा है. मुंबई में अब तक बेस्ट के 128 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गये थे. वहीं इस महामारी से बेस्ट (Best) के 9 और कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं.

श्रीनगर में 300 बिस्तरों वाले कोविड स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए

Bhasha

कश्मीर में सोमवार से अब तक कोविड-19 के चार मरीजों की मौत हो चुकी है जिसके बाद केंद्र शासित प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।

गैस रिसाव मामले में एलजी पालीमर्स को एनजीटी जाना होगा: न्यायालय

Bhasha

इस कंपनी ने सात मई को हुये गैस रिसाव के मामले में स्वत: ही कार्यवाही शुरू करने के हरित अधिकरण के अधिकार पर सवाल उठाते हुये यह याचिका दायर की थी।

होटल उद्योग को पटरी पर लाने के लिए मिलजुल कर काम करना होगा : आदित्य ठाकरे

Bhasha

उन्होंने कोरोना वायरस संकट के बाद राज्य में होटल उद्योग को पटरी पर लाने और उसमें वृद्धि के लिए दिशानिर्देश तैयार करने पर जोर दिया।

कोविड-19: स्वास्थ्य मंत्रालय ने डेंटल क्लीनिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किये

Bhasha

दिशानिर्देशों में कहा गया है कि दंत चिकित्सक, उनके सहायक और दांत का इलाज कराने वाले रोगियों को आपस में संक्रमण का बड़ा जोखिम है क्योंकि दांत के इलाज में डॉक्टरों को रोगियों के करीबी संपर्क में आना होता है।

ब्वॉयज लॉकर रूम जैसे ग्रुप हटाने के लिये याचिका पर केन्द्र और सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जवाब तलब

Bhasha

न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति संगीता धींगरा सहगल की पीठ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व विचारक के एन गोविन्दाचार्य के आवेदन पर गृह मंत्रालय, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के साथ ही फेसबुक, गूगल और ट्विटर को नोटिस जारी किये।

रिलायंस राइट इश्यू से प्राप्त राशि के तीन चौथाई का इस्तेमाल रिण चुकाने में करेगी

Bhasha

आरआईएल को उसके प्रस्ताविति राइट इश्यू से कुल मिलाकर 53,036.13 करोड़ रुपये की प्राप्ति होने की उम्मीद है। यह इश्यू 20 मई को खुलकर तीन जून 2020 को बंद होगा।

चक्रवात ‘अम्फान’: एनडीआरएफ की 41 टीमों को पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तैनात किया गया

Bhasha

प्रधान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चक्रवात ‘अम्फान’ के रूप में यह दूसरी आपदा आ रही है क्योंकि हम पहले ही कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं और इसलिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई है।

असम ने चक्रवात ‘अम्फान’ पर ‘हाई अलर्ट’ जारी किया

Bhasha

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग को उद्धृत करते हुए मुख्य सचिव कुमार संजय कृष्ण ने कहा कि असम में चक्रवात के व्यापक प्रभाव की संभावना है, खासकर पश्चिम असम के जिलों में।

E-Pass For Inter-State Travel During Lockdown 4: ई-पास के लिए नई वेबसाइट serviceonline.gov.in/epass पर ऐसे करें अप्लाई

Dinesh Dubey

लॉकडाउन के मानदंडों के अनुसार ई-पास प्राप्त करने के बाद दूसरे राज्य में फंसे हुए व्यक्ति अपने घर लौट सकते है. हर राज्य सरकार ने ई-पास जारी करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है. जबकि केंद्र ने एकल-बिंदु एक्सेस वेबसाइट serviceonline.gov.in/epass/ को लांच कर ई-पास प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाने की कोशिश की है.

एक हजार बसों को लेकर कांग्रेस और यूपी सरकार में गतिरोध

Bhasha

कांग्रेस के मुताबिक बसें राजस्थान -उप्र सीमा पर खड़ी हैं और उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में प्रवेश की अनुमति का इंतजार कर रही हैं।

‘अम्फान’ ओडिशा तट के करीब पहुंचा, कुछ हिस्सों में बारिश

Bhasha

मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर के निदेशक एच आर विश्वास ने कहा कि सुबह ‘अम्फान’ का केंद्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर था, जो पारादीप (ओडिशा) से करीब 420 किलोमीटर दक्षिण, दीघा से 570 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम और बांग्लादेश के खेपुपारा से 700 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में है।

Categories