मुख्य समाचार
गृह मंत्रालय की टीम कोविड-19 की स्थिति के निरीक्षण के लिए जाएगी प.बंगाल जाने तैयार : केंद्र
Bhashaराज्य में कोविड-19 की स्थिति के कुप्रबंधन का आरोप लगाने वाली एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यदि केंद्रीय गृह मंत्रालय की कोई टीम राज्य का दौरा करती है तो वह उसकी अपनी मर्जी पर होगा न कि इस अदालत के किसी आदेश पर।
अधिवास के नए नियमों से सत्तर साल बाद एक बड़ी ऐतिहासिक गलती में हुआ है सुधार: जितेंद्र सिंह
Bhashaअधिवास के नए नियमों को केंद्र शासित प्रदेश के लिए नए दौर का आगाज करार देते हुए उन्होंने कहा कि “इतिहास हमें सही साबित करेगा” और इससे सिद्ध होगा कि यह सुधार समानता और स्वस्थ लोकतंत्र के सिद्धांतों के अनुरूप किया गया है।
जम्मू कश्मीर में मूल निवास संबंधी नियमों पर राजनीतिक दलों का आरोप, केंद्र कर रहा जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश
Bhashaउन्होंने कहा कि यह सब ऐसे समय किया जा रहा है जब देश कोविड-19 महामारी से लड़ रहा है।
इजराइली विदेश मंत्री ने सबसे पहले भारत को किया फोन, संबंधों को मजबूत करने का संकल्प जताया
Bhashaइससे एक दिन पहले, इजराइल और भारत के विदेश मंत्रियों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी भागीदारी के लिए बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत और विस्तारित करने के उद्देश्य से मिलकर काम करने का संकल्प लिया था।
हाउसिंग सोसायटी में संगीत पार्टी आयोजित, समोसे बांटे गये, दो गिरफ्तार
Bhashaजब यह मामला सामने आया तब पुलिस ने निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में सोमवार को हाउसिंग सोसायटी के अध्यक्ष समेत उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया।
देश में विनिर्मित सर्वाधिक शक्तिशाली रेल इंजन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू
Bhashaफ्रांस की कंपनी एल्सतॉम द्वारा तैयार ये इंजन सर्वाधिक शक्ति वाले रेल इंजन हैं जो देश की पटरियों पर दौड़ेंगे। इसका विनिर्माण सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत बिहार के मधेपुरा जिले में स्थिर कारखाने में हुआ है।
कोविड-19 प्रभावित दो क्षेत्रों में अग्रिम योद्धाओं की जांच के लिए करें विचार : उच्च न्यायालय
Bhashaउच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति आर बी देव ने जांच के संबंध में जिलाधिकारी और पुलिस आयुक्त को निर्देश दिए ।
सोनिया ने 22 मई को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई, श्रमिकों के मुद्दे पर होगी चर्चा की
Bhashaसूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सोनिया गांधी विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
कोरोना वायरस के लगभग पांच हजार नये मामले सामने आए, सरकार ने कहा: भारत में मृत्यु दर काफी कम
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों में बताया कि देश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मौत के मामले 3,163 पर पहुंच गए और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,01,139 हो गयी। इसमें पिछले 24 घंटों में संक्रमण के करीब पांच हजार नए मामलों और मौत के 134 मामलों की वृद्धि हुई।
कोविड-19: हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में सामने आए संक्रमण के 22 नए मामले
Bhashaइसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 964 हो गई है।
Indian Railways: 1 जून से अपने टाइम टेबल पर चलेगी 200 नॉन-एसी ट्रेनें, irctc.co.in पर जल्द शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
Dinesh Dubeyकेंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को बताया कि भारतीय रेल 1 जून से टाइम टेबल के अनुसार प्रतिदिन 200 और नॉन-एसी ट्रेन चलायेगा. जिसके लिए टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग जल्द शुरु होगी.
बलूचिस्तान में दो आतंकी हमले में सात पाकिस्तानी सैनिकों और एक वाहन चालक की मौत
Bhashaमंगलवार को जारी एक आधिकारिक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।
तूफान ‘अम्फान’ को देखते हुये कोलकाता बंदरगाह ने जलपोतों की आवाजाही रोकी
Bhashaबंदरगाह संपत्ति को तूफान में क्षति से बचाने के प्रबंध किए जा रहे हैं।
प्रवासी श्रमिकों को राहत के लिए ठोस नीति बनाने में नाकाम रही केंद्र सरकार : पायलट
Bhashaपायलट सचिन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की सीमा पर भेजी गई सैकड़ों बसों तथा हजारों की संख्या में खड़े प्रवासी श्रमिकों को प्रवेश की अनुमति नहीं देकर उत्तर प्रदेश सरकार नकारात्मक राजनीति का परिचय दे रही है।
अर्नब के खिलाफ मामलों को जांच के लिए सीबीआई के पास भेजने संबंधी याचिका खारिज
Bhashaशीर्ष अदालत ने कहा कि गोस्वामी ने मुंबई पुलिस द्वारा की जा रही जांच स्थानांतरित करने की मांग की है, जबकि 24 अप्रैल को उन्होंने ही सहमति दी थी कि नागपुर में उनके खिलाफ दर्ज मामले को मुंबई में एन एम जोशी मार्ग थाने में स्थानांतरित किया जाए।
उच्च न्यायालय ने महाराष्ट्र सरकार से कहा : प्रवासियों को उनके घरों तक बसों से छोड़ने पर विचार करे
Bhashaउच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आर. बी. देव ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एक याचिका पर सुनवाई की, जिसमें कोविड-19 महामारी के कारण जारी लॉकडाउन के बीच प्रवासियों और दैनिक मजदूरों की दिक्कतों पर चिंता जताई गई।
लॉकडाउन नियमों में ढील से राजस्थान में सामान्य होता दिखा जनजीवन
Bhashaसूत्रों ने बताया कि मास्क, सेनेटाइजर के इस्तेमाल एवं सामाजिक मेल जोल से दूरी जैसी शर्तों के कारण लोगों की आवाजाही सीमित ही रही ।
तमिलनाडु में कोविड-19 के 688 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार
Bhashaराज्य सरकार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमण की वजह से मौत हुई है। इस प्रकार कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।
छत्तीसगढ़ के क्वारंटाइन सेंटर में एक और प्रवासी मजदूर को सांप ने डसा, हुई मौत
Dinesh Dubeyकोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच छत्तीसगढ़ में एक क्वारंटाइन सेंटर में कथित तौर पर सांप के कटाने से प्रवासी मजदूर की मौत हो गई है. यह घटना डोंगरगांव (Dongargaon) के क्वारंटाइन सेंटर की है, जहां प्रवासी मजदूरों को आइसोलेशन में रखा गया था.
'जल जीवन मिशन' केन्द्र का योगदान 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत करने का आग्रह
Bhashaराज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में हर घर नल के जरिए वर्ष 2024 तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए राज्य सरकार मिशन मोड में कार्य करेगी। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है।