देश में विनिर्मित सर्वाधिक शक्तिशाली रेल इंजन का वाणिज्यिक परिचालन शुरू

फ्रांस की कंपनी एल्सतॉम द्वारा तैयार ये इंजन सर्वाधिक शक्ति वाले रेल इंजन हैं जो देश की पटरियों पर दौड़ेंगे। इसका विनिर्माण सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत बिहार के मधेपुरा जिले में स्थिर कारखाने में हुआ है।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई देश में विनिर्मित अब तक के सर्वाधिक शक्तिशाली 12000 अश्व शक्ति (एचपी) क्षमता के रेल इंजन का पहली बार उत्तर प्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय और शिवपुर स्टेशनों के बीच सोमवार को वाणिज्यिक परिचालन हुआ। रेलवे ने यह जानकारी दी।

फ्रांस की कंपनी एल्सतॉम द्वारा तैयार ये इंजन सर्वाधिक शक्ति वाले रेल इंजन हैं जो देश की पटरियों पर दौड़ेंगे। इसका विनिर्माण सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम के तहत बिहार के मधेपुरा जिले में स्थिर कारखाने में हुआ है।

अनुबंध के तहत 800 इंजनों का विनिर्माण देश में किया जा रहा है। इनका डिजाइन कंपनी के बेंगलुरू स्थित इंजीनियरिंग केंद्र में हुआ है।

पहली ट्रेन 118 माल डिब्बों के साथ दोपहर 2.08 बजे दीन दयाल उपाध्याय स्टेशन से धनबाद डिविजन के लिये रवाना हुई।

रेलवे के बयान में कहा गया हे, ‘‘इंजन परंपरागत ओएचई (ओवर हेड) लाइन के साथ-साथ मालगाड़ियों के लिये अलग से बनायी गयी उच्च ओएचई लाइन पर चलने में सक्षम है। इसमें इंजन के दोनों तरफ चालकों के लिये एयरकंडीशन केबिन है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘यह ‘रिजनरेटिव ब्रेकिंग’ प्रणाली से युक्त है। इससे परिचालन के दौरान ऊर्जा की अच्छी-खासी बचत होती है। उच्च अश्व शक्ति क्षमता के इंजन मालगाड़ियों की औसत गति बढ़ाकर पटरियों पर भीड़-भाड़ की स्थिति कम कर सकेंगे।’’

रेलवे की सबसे बड़े प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) परियोजना के तहत रेल मंत्रालय और एल्सतॉम ने 2015 में 25,000 करोड़ रुपये संयुक्त उद्यम बनाने का समझौता किया था।

परियोजना के तहत कंपनी मालगाड़ियों के 12000 एचपी के 800 इलेक्ट्रिक इंजन बनाएगी अैर 11 साल तक उसके रखरखाव से जुड़ी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\