मुख्य समाचार
राशिफल 26 मई 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
Subhash Yadavराशिफल 26 मई 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है मंगलवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आप जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतें. सेहत अच्छी रहेगी, काल्पनिक दुनिया में खोए रहेंगे. वृषभ- आज आप कोई भी फैसला सोच समझकर करें. आज आपको कारोबार में लाभ होगा लेकिन नया कामन शुरू ना करें.
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 से दो महिलाओं की मौत, संक्रमण के मामलों की संख्या 224 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि सामने आए 20 नये मामलों में सात महीने का एक बच्चा और उसकी 28 वर्षीय मां भी शामिल है।
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 1.4 लाख के पार, एक मई की तुलना में चार गुना हुए
Bhashaदेश में कोविड-19 संक्रमण से मृतक संख्या 4,000 के आंकड़े को पार कर गयी जिसमें एक मई की तुलना में तीन गुने से अधिक का इजाफा हुआ है। इस अवधि में इलाज करा रहे रोगियों की संख्या भी तीन गुनी से अधिक हो गयी है। उस समय से सही हो चुके कोविड-19 रोगियों की संख्या भी छह गुने से अधिक बढ़कर करीब 60,000 पर पहुंच गयी है।
पश्चिम बंगाल में कोविड-19 से छह और लोगों की मौत, कुल मामले 3816 हुए
Bhashaपश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 से छह और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 206 हो गई है, वहीं राज्य में कोरोना वायरस के 149 नये मामले सामने आए हैं.
डीएम कार्यालय की वेबसाइट हैक कर फर्जी ई-पास बनाने के लिए मामला दर्ज : 25 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
Team Latestlyदेश में कोरोना महामारी का कोहराम कब थमेगा यह कहना मुश्किल है. कोविड-19 से संक्रमित मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. कोरोना संकट के चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है. जिसके चलते कुछ छूट जरूर दी गई है लेकिन कई तरह की पाबंदिया लगी हुई हैं. इन सारी चीजों के मद्देनजर देश में आज ईद मनाई जा रही है. पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज हस्तियों ने ईद की बधाई दी है.
सचिन तेंदुलकर ने शादी की 25वीं सालगिरह पर बनाया मैंगो कुल्फी
IANSभारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को शादी की अपनी 25वीं सालगिरह बेहद खास तरीके से मनाया. क्रिकेट के भगवान ने इस दौरान अपने पूरे परिवार के लिए मैंगो कुल्फी भी बनाया. सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुल्फी बनाते नजर आ रहे हैं.
राजस्थान से आने वाला टिड्डी दल मध्य प्रदेश के मुरैना की ओर मुड़ा, जिला स्तर पर बनाई गई समिति
Bhashaइसके लिए किसानों को हर स्तर पर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
ईद के उत्साह पर कोरोना वायरस का असर, लॉकडाउन की वजह से नहीं हुआ बड़ा जमावड़ा
Bhashaभारत में ईद-उल फितर का त्योहार कोरोना वायरस की महामारी के साये में मनाया गया और इस बार लॉकडाउन और सामाजिक दूरी की नियमों की वजह से मस्जिदों, ईदगाहों पर ईद की नमाज नहीं पढ़ी गई और न ही त्योहार मनाने के लिए लोगों का जमावड़ा देखा गया.
कर्नाटक में कोविड-19 के मामले 93 बढ़कर 2182 हो गये, अब तक 44मरीजों की मौत
Bhashaजो 93 नये मामले आये हैं उनमें से 69 लोग महाराष्ट्र से लौटे थे और पृथक वास में थे।
डोकलाम के बाद भारत और चीन की सेनाओं के बीच हो सकती है सबसे बड़ी सैन्य तनातनी
Bhashaपूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास कई क्षेत्रों में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच तनाव की स्थिति बरकरार है और 2017 के डोकलाम गतिरोध के बाद यह सबसे बड़ी सैन्य तनातनी का रूप ले सकती है.
कोरोना संकट: दिल्ली सरकार ने घरेलू उड़ानों, ट्रेनों और अंतरराज्यीय बस यात्रा के लिए जारी की गाइडलाइन, यहां देखें डिटेल्स
Vandana Semwalदिल्ली सरकार ने सोमवार को हवाई, ट्रेन और अंतरराज्यीय बस यात्रा के लिए नई गाइडलाइन जारी की. इस गाइडलाइन के मुताबिक इस दौरान सिर्फ वही लोग ट्रैवल कर पाएंगे जिनमें किसी प्रकार का कोई लक्षण ना नजर आए.
उप्र में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक हुई 169 लोगों की मौत
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया पिछले 24 घंटे के दौरान मेरठ में दो तथा बस्ती, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़,गोरखपुर, बरेली और इटावा में एक-एक मौत हुई है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने महामारी में वकीलों को कोट, गाउन और शेरवानी पहनने से छूट दी
Bhashaअदालत द्वारा जारी एक प्रशासनिक आदेश में कहा गया कि वकीलों को हालांकि संभ्रांत दिखने वाले गरिमापूर्ण कपड़े पहनने होंगे।
छत्तीसगढ़ में 40 लोगों के कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि, कुल संख्या 292 हुई
Bhashaराज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि छत्तीसगढ़ में सोमवार को 40 लागों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में पिछले चार दिनों में कोरोना वायरस के 160 नए मामले सामने आए हैं। अब तक इस वायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 292 हो गई है। संक्रमितों में से ज्यादातर प्रवासी मजदूर हैं।
पहले दिन मुंबई हवाई अड्डे ने 47 उड़ानों का परिचालन किया, गोवा की 13 में से 10 उड़ानें रद्द हुईं
Bhashaविमानन सेवा की शुरुआत के पहले दिन छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने 14 स्थानों के लिये 47 उड़ानों का परिचालन किया। वहीं, गोवा के लिये तय 13 उड़ानों में महज तीन उड़ानें ही गंतव्य पहुंच पायीं।
बॉलीवुड डायरेक्टर करण जौहर के घर काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉजिटिव
Rakesh Singhलगभग पूरे विश्व में फैल चुके कोरोना महामारी से चारो तरफ हाहाकार मचा हुआ है. देश में इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से अबतक 4 हजार 21 लोगों की मौत हो चुकी है. इसी बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड डायरेक्टर और फिल्म अभिनेता करण जौहर के घर में काम करने वाले दो लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है.
गुजरात में कोविड-19 से 800 से ज्यादा मौत के लिये ट्रंप का कार्यक्रम जिम्मेदार : कांग्रेस
Bhashaप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावडा ने कहा कि उनकी पार्टी जल्दी ही गुजरात उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर इस मेगा कार्यक्रम के आयोजन की विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच कराए जाने की मांग करेगी।
दिल्ली में बिजली की मांग मौसम के उच्च स्तर 5,268 मेगावाट पर पहुंची
Bhashaबिजली वितरण कंपनियों ने सोमवार को कहा कि रविवार रात 11 बजे के बाद दिल्ली में 5,268 मेगावाट बिजली की मांग थी। पिछले साल 24 मई को बिजली की मांग 5,094 मेगावाट थी। अधिकारियों ने कहा कि पिछले साल मई 2019 में बिजली की सबसे अधिक मांग 31 मई को 6,461 मेगावाट दर्ज की गयी थी।
सरकार बढते कोरोना वायरस मामलों से निपटने के लिए तैयार : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रावत ने कहा
Bhashaप्रवासियों का आना शुरू होने के बाद पिछले कुछ दिनों में प्रदेश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और अब तक यहां 349 मामले सामने आ चुके है ।
‘कार्यपालिका के पास काफी अधिक आपात शक्तियां, लेकिन अदालतों का काम नागरिक अधिकारों की रक्षा करना’
Bhashaन्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने यह बात नालसार विधि विश्वविद्यालय, हैदराबाद के छात्रों द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कही।