उप्र में कोरोना संक्रमण की वजह से अब तक हुई 169 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया पिछले 24 घंटे के दौरान मेरठ में दो तथा बस्ती, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़,गोरखपुर, बरेली और इटावा में एक-एक मौत हुई है।

जियो

लखनऊ, 25 मई उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 229 मामले सोमवार को सामने आए जिससे राज्य में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 6497 हो गयी । राज्य में इस संक्रमण की वजह से अब तक 169 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया पिछले 24 घंटे के दौरान मेरठ में दो तथा बस्ती, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़,गोरखपुर, बरेली और इटावा में एक-एक मौत हुई है।

सबसे ज्यादा 33 मौतें आगरा में हुई । मेरठ में 22, अलीगढ़ में 12, कानपुर नगर मुरादाबाद में 11-11 और फिरोजाबाद में आठ लोगों की मौत हुई।

बुलेटिन में बताया गया कि अब तक 3660 मरीज उपचारित होकर अपने घरों को चले गए हैं जबकि कोविड-19 के सक्रिय संक्रमण मामलों की संख्या 2668 है।

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में 2711 लोग हैं, जिनका एल—1, एल—2 और एल—3 चिकित्सालयों एवं मेडिकल कालेजों में उपचार चल रहा है । पृथकवास केन्द्रों पर 10, 270 लोगों को रखा गया है ।

उन्होंने बताया कि रविवार को 7314 नमूनों की जांच की गयी।

प्रमुख सचिव ने कहा कि जब से प्रवासी कामगार और श्रमिक प्रदेश में लौट रहे हैं, जांच में पुष्ट मामलों की संख्या बढ रही है इसीलिए सरकार बार बार कह रहे हैं कि जो भी प्रवासी कामगार आये हैं, वो अपने 21 दिन का घर में पृथक-वास अवश्य पूरा करें । समाज में संक्रमण रोकने के लिए यह अत्यंत आवश्यक है ।

उन्होंने बताया कि निगरानी का कार्य लगातार चल रहा है । हॉटस्पाट और नान हॉटस्पाट वाले 11 हजार 920 इलाकों में सर्वेक्षण का कार्य हुआ । कुल 72 लाख 18 हजार 440 घरों में तीन करोड़ 62 लाख 29 हजार 716 लोगों का सर्वेक्षण किया गया ।

प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है । आशा कार्यकर्ताओं ने आठ लाख 50 हजार 899 प्रवासी कामगारों का सर्वेक्षण किया, जिनमें से 892 कामगार लक्षणों वाले मिले । उनके नमूने लेकर जांच की जा रही है ।

अमृत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट