सचिन तेंदुलकर ने शादी की 25वीं सालगिरह पर बनाया मैंगो कुल्फी

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को शादी की अपनी 25वीं सालगिरह बेहद खास तरीके से मनाया. क्रिकेट के भगवान ने इस दौरान अपने पूरे परिवार के लिए मैंगो कुल्फी भी बनाया. सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुल्फी बनाते नजर आ रहे हैं.

सचिन तेंदुलकर (Photo Credits: Getty Images)

भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सोमवार को शादी की अपनी 25वीं सालगिरह बेहद खास तरीके से मनाया. क्रिकेट के भगवान ने इस दौरान अपने पूरे परिवार के लिए मैंगो कुल्फी भी बनाया. सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कुल्फी बनाते नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने इस पोस्ट में कहा, "शादी की सालगिरह पर एक सरप्राइज. शादी की 25वीं सालगिरह पर घर में पूरे परिवार के लिए आम कुल्फी बनाई." 47 साल के सचिन ने इस वीडियो में यह भी बताया कि है उन्होंने यह आम की कुल्फी किस तरह बनाई है.

सचिन और अंजलि 1990 में पहली बार एक दूसरे से मिले थे और पांच साल बा 24 मई, 1995 को वह दोंनों एक दूसरे से परिणय सूत्र में बंधे थे. उनकी एक बेटी सारा और एक बेटा अर्जुन है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन पिछले मंगलवार को एक नए अवतार में नजर आए थे. सचिन ने अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर का हेयरकट किया था और इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था.

यह भी पढ़ें- Video: सचिन तेंदुलकर ने लॉकडाउन में काटे बेटे अर्जुन तेंदुलकर के बाल, बेटी सारा तेंदुलकर को दिया इसका क्रेडिट

उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, "एक पिता के रूप में आपको कई सारी चीजें करने की जरूरत होती है. वह चाहे बच्चों के साथ खेलना हो, जिम करना हो या फिर उनके बाल काटने हों. हेयरकट कैसा भी हुआ हो अर्जुन तुम हमेशा हैंडसम लगते हो. मेरी सैलून असिस्टेंट सारा तेंदुलकर को बहुत बहुत धन्यवाद."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\