मुख्य समाचार
Elephants Viral Video: हाथियों के झुंड ने एकजुट होकर अपने क्षेत्र में दाखिल हुए लोगों को ऐसे भगाया, वीडियो हुआ वायरल
Anita Ramइंटरनेट पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें हाथियों का झुंड नजर आ रहा है और वह एकजुट होकर अपने क्षेत्र में दाखिल हुए लोगों को भगा रहे हैं. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.
पीटीआई के फोटो पत्रकार पर हमला करने के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
Bhashaगाजियाबाद(Ghaziabad) पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) के एक फोटो पत्रकार और उनकी मंगेतर पर दो दिन पहले हुए हमले के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
Share Market: कमजोर विदेशी संकेतों से टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स 200 और निफ्टी 40 अंकों से फिसला
IANSघरेलू शेयर बाजार में बीते पांच सत्रों से जारी तेजी पर गुरुवार को ब्रेक लग गया. विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भारतीय शेयर बाजार की शुरूआत कमजोरी के साथ हुई. सेंसेक्स 46,000 के नीचे खुला और निफ्टी पिछले सत्र से करीब 40 अंक फिसलकर खुला. कोविड-19 वैक्सीन की प्रगति को लेकर भी उनको आगे कोई नई खबर की प्रतीक्षा है.
COVID-19 से अमेरिका में कोहराम, एक दिन में रिकॉर्ड 3 हजार से ज्यादा की मौत, 2.20 लाख नए केस दर्ज
Dinesh Dubeyअमेरिका में कोरोना वायरस ने फिर से भयावह रूप ले लिया है. दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश में कोविड-19 ने जमकर कोहराम मचाया हुआ है. बीते एक दिन में रिकॉर्ड 3,071 संक्रमितों की मौत हुई है.
COVID-19: क्वारंटाइन में सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म राब्ता देखकर समय बिता रही है कृति सेनन, शेयर की फोटो
Team Latestlyकृति ने अपने इंस्टा स्टोरी में फोटो शेयर करते हुए लिखा कि शिव और सायरा सालों बाद. इसके साथ ही कृति ने टीवी पर फिल्म राब्ता के एक सीन का फोटो शेयर किया है.
Coronavirus Cases Updated Worldwide: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 6.88 करोड़, कुल मौतों का आकड़ा 15.6 लाख के पार
IANSकोरोना वायरस मामलों की संख्या अब वैश्विक स्तर पर 6.88 करोड़ और मरने वालों की संख्या 15.6 लाख से अधिक हो गई है. CSSE के गुरुवार के आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में दुनिया में कोविड-19 के मामले 6,88,22,212 और मृत्यु संख्या 15,67,706 हो गई है. वहीं ऐसे देश जहां 20 हजार से अधिक मौतें हुईं हैं.
लंदन: यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने डील के लिए तय की समय सीमा, अहम मुद्दों पर की चर्चा
IANSयूरोपीय संघ और ब्रिटेन आने वाले कुछ दिनों में ब्रेक्सिट के बाद के व्यापार सौदे पर फैसला ले लेंगे. ब्रसेल्स में बोरिस जॉनसन के साथ बैठक के बाद यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. लेयन ने कहा कि हमने सभी अहम मुद्दों को लेकर एक दिलचस्प चर्चा की.
पंजाब में हादसे का शिकार होते-होते बची Assam Express, ड्राइवर की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा
Dinesh Dubeyपंजाब में बुधवार रात को एक बड़ा रेल हादसा टल गया. मानसा के नरेंद्रपुरा गांव में रेल की पटरी को टूटा हुआ पाया गया. इस पटरी से असम एक्सप्रेस गुजरने वाली थी, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ ने ट्रेन को दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचा लिया. हालांकि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था.
Farmers Protest: किसान आंदोलन के पीछे चीन और पाकिस्तान, केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे का आरोप
Bhashaकेंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे (Raosaheb Danve) ने बुधवार को दावा किया कि तीन नए कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर जारी किसानों विरोध प्रदर्शनों के पीछे चीन और पाकिस्तान का हाथ है.
Farmers Protest: सरकार के प्रस्ताव के बाद बढ़ी किसानों की नाराजगी, पूरे देश में प्रदर्शन का किया ऐलान
Vandana Semwalसरकार के प्रस्ताव को खारिज करने के बाद किसानों ने फैसला लिया कि जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होते, आंदोलन नहीं रुकेगा.
Somvati Amavasya 2020: संतान की दीर्घायु एवं पितृ-तर्पण के लिए विशेष दिन है सोमवती अमावस्या, जानें पूजा विधान, शुभ मुहूर्त और कथा
Rajesh Srivastavज्योतिषीय गणना के अनुसार अमावस्या तिथि के स्वामी पितृदेव होते हैं, इसलिए श्राद्ध कर्म या पितर शांति के लिए यह दिन भी उत्तम माना जाता है. साल में दो बार सोमवती अमावस्या का योग बनता है. साल की अंतिम सोमवती अमावस्या इस बार मार्गशीर्ष मास के कृष्णपक्ष की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2020 को पड़ रही है.
अमेरिकी संघीय सरकार और 48 राज्यों ने Facebook पर लैंडमार्क एंटीट्रस्ट अधिनियम के तहत दायर किया मुकदमा
IANSद्विदलीय समर्थन द्वारा सुर्खियों में आने वाली एक ऐतिहासिक कार्रवाई में अमेरिका की संघीय सरकार और 48 राज्यों ने फेसबुक पर लैंडमार्क एंटीट्रस्ट अधिनियम के तहत मुकदमा दायर किया है. इसमें फेसबुक पर बाजार की प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया लगाया गया है.
बिहार: दरभंगा के ज्वैलरी शॉप पर 6 हथियारबंद लोगों ने बोला धावा, 5 करोड़ का गहना लूटा
IANSमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में एक और कार्यकाल के लिए पद संभाला है, लेकिन राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनके लिए एक चुनौती बना हुआ है. बुधवार सुबह दरभंगा में एक ज्वैलरी शॉप पर छह हथियारबंद लोगों ने धावा बोल दिया और 5 करोड़ रुपये से अधिक के गहने लूट ले गए.
Atmanirbhar Bharat Rozgar Yojana: 'आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना' को केंद्रीय कैबिनेट की मिली मंजूरी, जानें अहम बातें
PBNS Indiaकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने औपचारिक क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने और नए रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करने के लिए आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत 22810 करोड़ के व्यय को मंजूरी दी है. पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक बैठक में मौजूदा वित्त वर्ष के लिए 1584 करोड़ रुपये की धनराशि और पूरी योजना अवधि 2020-23 के लिए 22810 के व्यय की अनुमति दी है.
Radhe: सलमान खान की फिल्म राधे में रणदीप हुड्डा बनने जा रहे हैं खतरनाक विलेन, किरदार के बारे में जानकार हो जाएंगे हैरान
Team Latestlyफिल्म में रणदीप का एक विलेन का किरदार निभाने जा रहे हैं. ऐसे में रणदीप के इस रोल को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है. खबर के मुताबिक फिल्म में रणदीप एक ड्रग माफिया का किरदार निभाने जा रहे हैं.
Sir W Arthur Lewis Google Doodle: गूगल ने नोबेल प्राइज विजेता अर्थशास्त्री, प्रोफेसर और लेखक सर डब्ल्यू आर्थर लुईस को समर्पित किया ये खास डूडल
Anita Ramसर्च इंजिन गूगल आज (10 दिसंबर 2020) नोबेल प्राइज विजेता अर्थशास्त्री, प्रोफेसर और लेखक सर विलियम आर्थर लुईस का जन्मदिन मना रहा है. इस खास अवसर पर गूगल ने एक खास डूडल सर विलियम आर्थर लुईस को समर्पित किया है. वे एक इकोनोमिस्ट और प्रिंसटन विश्वविद्यालय में राजनीतिक अर्थव्यवस्था के जेम्स मैडिसन प्रोफेसर थे.
Jharkhand Gangrape: दुमका में 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने किया गैंगरेप, पति के साथ बाजार से लौट रही थी महिला
Vandana Semwalडीआईजी ने कहा, "35 वर्षीय महिला के बयान के अनुसार, वह मंगलवार रात को अपने पति के साथ गांव के बाजार से लौट रही थी, जब 17 लोगों ने उसे रोका और उसके पति को बंधक बना लिया, फिर महिला से गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया."
Farmers Protest: कृषि कानूनों पर किसानों ने सरकार का प्रस्ताव किया खारिज, राहुल गांधी और शरद पवार समेत पांच विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात
Bhashaकिसान नेताओं ने नए कृषि कानूनों में संशोधन करने के सरकार के प्रस्ताव को बुधवार को खारिज कर दिया और कहा कि वे शनिवार को जयपुर-दिल्ली और दिल्ली-आगरा एक्सप्रेस-वे को बंद करेंगे तथा आंदोलन को तेज करते हुए 14 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेंगे. सरकार और किसान संगठनों के नेताओं के बीच बुधवार को होने वाली छठे दौर की बातचीत को रद्द कर दिया गया था.
Farmers Protest: ब्रिटेन की संसद में उठा भारत में किसानों के आंदोलन का मुद्दा, PM बोरिस जॉनसन के जवाब ने किया अचंभित
Bhashaब्रिटेन की संसद में बुधवार को भारत में किसानों के आंदोलन का मुद्दा उठा, तो इस पर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के जवाब ने सबको अचंभित कर दिया. लेबर पार्टी के ब्रिटिश सिख सांसद तनमनजीत सिंह धेसी ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से भारत में किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर संसद में सवाल पूछा, तो जॉनसन भ्रमित हो गए.
Coronavirus Vaccine Update: राजस्थान में अगले साल से शुरू होगा कोरोना वैक्सीन टीकाकरण, तैयारियां हुई शुरू
IANSराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए 2021 में कोविड-19 टीकाकरण का पहला चरण शुरू हो जाएगा. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बुधवार को यह जानकारी दी. शर्मा ने कहा कि इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि यूनिसेफ, यूएनडीपी और विश्व स्वास्थ्य संगठन इस अभियान में तकनीकी सहायता का विस्तार करेंगे.