टीवी

टीवी शो 'कहां हम कहां तुम' की ऑन स्क्रीन जोड़ी पहली बार दिखेगी सर्जन की पैनल के साथ

जहाँ एक तरफ भारतीय टेलीविज़न छोटे पर्दे पर एक नए रोमांस का दीदार करने के लिए तैयार है, वही स्टार प्लस के आगामी शो 'कहाँ हम कहाँ तुम' (Kaha Tum Kaha Hum) की मुख्य जोड़ी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और करण ग्रोवर (Karan Grover) के साथ मंच पर दो सबसे बड़े प्रोफेशन यानी अभिनेताओं और सर्जन को एक साथ देखने के लिए तैयार हो जाइये.

टीवी शो 'कहां हम कहां तुम' की ऑन स्क्रीन जोड़ी पहली बार दिखेगी सर्जन की पैनल के साथ
नया शो 'कहाँ हम कहाँ तुम' (Photo Credit- Instagram)

जहाँ एक तरफ भारतीय टेलीविज़न छोटे पर्दे पर एक नए रोमांस का दीदार करने के लिए तैयार है, वही स्टार प्लस के आगामी शो 'कहाँ हम कहाँ तुम' (Kaha Hum Kaha Tum) की मुख्य जोड़ी दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और करण ग्रोवर (Karan Grover) के साथ मंच पर दो सबसे बड़े प्रोफेशन यानी अभिनेताओं और सर्जन को एक साथ देखने के लिए तैयार हो जाइये.

यह अनोखा सम्मेलन शहर में आयोजित किया जाएगा जिसमें दोनों विभाग के दिग्गज उपस्थित होंगे. इस समारोह में उपस्थित होने वाली अभिनेत्रियों में अदा खान, रश्मि देसाई, तनाज़ कुर्रिम और अलीशा पंवार जैसे नाम शामिल है, वही शहर के टॉप सर्जन डॉक्टर अमनदीप गुजराल (स्पाइन सर्जन), विराल देसाई (प्लास्टिक सर्जन) उपस्थित होंगे.

यह भी

पढ़ें : नमिक पॉल पौराणिक धारावाहिकों में इस पर शर्त पर करेंगे काम

 

View this post on Instagram

 

#kahaanhumkahaantum @ms.dipika @starplus @sandiipsikcand #DrRohitSippy #sonakshirastogi On ur TV screens 17th June onwards 9 pm 😇

A post shared by Karan V Grover (@karanvgrover) on

शो "कहाँ हम कहाँ तुम" में एक नई अवधारणा के साथ एक नई प्रेम कहानी देखने मिलेगी जो समकालीन समय में प्रेम और रिश्तों पर नए सिरे से आधारित है. दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर की एक नई जोड़ी के साथ जो क्रमशः एक अभिनेत्री और सर्जन का किरदार निभा रहे है, यह आगामी शो में दो अलग-अलग दुनिया से वास्ता रखने वाले दो पात्रों की कहानी है, जो अपने व्यस्त शेड्यूल के साथ दो अलग-अलग पेशे से तालुख रखते हैं.

शो के पहले ट्रेलर में सैफ अली खान द्वारा ऑन-स्क्रीन जोड़े का परिचय दिया गया जिसने दर्शकों के जहन में सवाल खड़े कर दिए है कि हालांकि उनके दिल एक हैं, लेकिन क्या वे एक दूसरे को समझने में कामयाब होंगे, जिसमें दो डिमांडिंग कैरियर होने के साथ-साथ कोम्प्रोमाईज़ की आवश्यकता है. टेलीविजन के इतिहास में पहली बार दो विभिन्न क्षेत्र के दिग्गज एक ही छत के नीचे नज़र आएंगे. यक़ीनन यह शो उतना ही मजेदार होने वाला है, जितना कि यह प्रॉमिसिंग यह पैनल नज़र आ रहा है!

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 01:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).