कैंसर से जूझ रही अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर, साथ ही लिखा एक इमोशनल मैसेज
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. गुरुवार को सोनाली ने एक बार फिर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में सोनाली और उनके बेटे की एक तस्वीर हैं. तस्वीर के साथ सोनाली ने अपने बेटे के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है.
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. हाल ही में सोनाली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें सोनाली को कैंसर के ट्रीटमेंट के लिए अपने बाल कटवाते हुए देखा जा सकता था. उन्होंने इस वीडियो के साथ एक कैप्शन भी लिखा था जिससे पता लग रहा था कि वह काफी हिम्मत से इस मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं. गुरुवार को सोनाली ने एक बार फिर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में सोनाली और उनके बेटे की एक तस्वीर है. तस्वीर के साथ सोनाली ने अपने बेटे के लिए एक इमोशनल मैसेज भी लिखा है
सोनाली ने लिखा कि, "जब 12 साल, 11 महीने और 8 दिन पहले उसका जन्म हुआ था, तभी से वो मेरे जिगर का टुकड़ा है. उसके बाद से मैं और मेरे पति गोल्डी बहल जब भी कोई काम करते हैं, उसकी खुशी हमारे लिए सबसे अहम होती है. हमें नहीं पता था कि मेरी बीमारी के बारे में हम उसे कैसे बताएंगे. हमें पता था कि उसे सारे फैक्ट्स बताना अहम है. हमने हमेशा उसको सच बताया है पर हमें पता था कि इस बार यह आसान नहीं होगा. जब उसको इस खबर के बारे में पता चला, तब उसने इसे बहुत मैच्योरली लिया. इस बात से मुझे बहुत ताकत और पॉजिटिविटी मिली. कभी कभी तो वो मुझे संभालता है और मुझे याद दिलाता है कि एक पैरेंट के रूप में मुझे क्या करना चाहिए. मुझे ऐसा लगता है कि इन सिचुएशन्स में बच्चों को इनवॉल्व करना जरुरी है. हमें उनके साथ समय व्यतीत करना चाहिए. मैं अभी रणवीर के साथ समय बिता रही हूं. उसकी छुट्टियां चल रही हैं."
इस तस्वीर में सोनाली ने अपने बेटे को हग कर रखा है और उनके चेहरे पर हल्की सी मुस्कान भी देखी जा सकती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2018 01:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

