India Women vs England Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
इंग्लैंड की टीम में एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, डैनी व्याट-हॉज और सोफी एक्लेस्टोन जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड इस्सी वोंग, एलिस कैप्सी और सोफिया डंकले जैसी युवा खिलाड़ियों को भी मौका दे सकता हैं. ऐसी परिस्थितियों में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
England Women National Cricket Team vs India Women National Cricket Team, 4th T20I Match Prediction: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का चौथा टी20 मुकाबला आज यानी 9 जुलाई को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड (Emirates Old Trafford) में भारतीय समयानुसार देर रात 11:00 बजे से खेला जाएगा. तीसरे टी20 मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने शानदार वापसी करते हुए टीम इंडिया को पांच रनों से हरा दिया. इसके साथ ही इंग्लैंड की टीम ने सीरीज में 2-1 से पीछे हैं. अब टीम इंडिया की निगाहें सीरीज अपने नाम करने पर हैं. वहीं, इंग्लैंड की टीम चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज बराबरी पर करना चाहेगी. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) के हाथों में हैं. यह भी पढ़ें: Shubman Gill New Milestone At Lord's: लॉर्ड्स टेस्ट में शुभमन गिल अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकार्ड्स, इन धुरंधरों को छोड़ देंगे पीछे! यहां देखें आकंड़ें
इस दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में इंग्लैंड दौरे पर पहुंची टीम इंडिया की कोशिश सीरीज की शुरुआत जीत के साथ करने पर होगी. इस सीरीज में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं, जिसमें उपकप्तान स्मृति मंधाना के अलावा जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा का नाम शामिल है. गेंदबाजी आक्रमण में अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, अमनजोत कौर और दीप्ति शर्मा मौजूद हैं. इन खिलाड़ियों से टीम इंडिया को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
इंग्लैंड की टीम में एमी जोन्स, टैमी ब्यूमोंट, डैनी व्याट-हॉज और सोफी एक्लेस्टोन जैसे कई अनुभवी खिलाड़ी हैं. इन खिलाड़ियों के अलावा इंग्लैंड इस्सी वोंग, एलिस कैप्सी और सोफिया डंकले जैसी युवा खिलाड़ियों को भी मौका दे सकता हैं. ऐसी परिस्थितियों में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर, मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष को अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
इंग्लैंड बनाम भारत हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND-W vs ENG-W Head To Head)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अभी तक कुल 33 टी 20 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. इंग्लैंड की टीम की टीम ने 23 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, टीम इंडिया को महज 10 मैचों में जीत नसीब हुई हैं. इस तरह से भारतीय महिला टीम का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड बहुत ही खराब रहा है. इस सीरीज में टीम इंडिया वापसी करने की कोशिश करेगी.
तीसरे टी20 मुकाबले का हाल
तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में इंग्लैंड की कार्यवाहक कप्तान टैमी ब्यूमोंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 171 रन बनाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 172 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में पांच विकेट खोकर महज 166 रन ही बना सकीं.
ये टीम मार सकती हैं बाजी (ENG-W vs IND-W Match Winner Prediction)
बता दें कि इस मुकाबले में इंग्लैंड की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर इंग्लैंड की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. इंग्लैंड के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे सीरीज का चौथा टी20 मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.
इंग्लैंड की जीत की संभावना: 60%
टीम इंडिया की जीत की संभावना: 40%.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंग्लैंड: डैनी व्याट-हॉज, टैमी ब्यूमोंट, ऐलिस कैप्सी, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, एमी जोन्स, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), चार्ली डीन, पेगे स्कोल्फ़ील्ड, लॉरेन बेल, इस्सी वोंग.
टीम इंडिया: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और श्री चारानी.
नोट: इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारत महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 03:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

