सामने आई कैंसर से जंग लड़ रही सोनाली बेंद्रे की लेटेस्ट तस्वीर, इस तरह सेलिब्रेट किया Book Lovers Day
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. कैंसर ट्रीटमेंट के बीच समय समय पर वह अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
सोनाली बेंद्रे इन दिनों न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करवा रही हैं. कैंसर ट्रीटमेंट के बीच समय समय पर वह अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें देखा जा सकता था कि कैंसर के इलाज के लिए उन्होंने अपने पूरे बाल कटवा लिए हैं. इस तस्वीर में उनके साथ गायत्री ओबेरॉय और सुजैन खान को भी देखा जा सकता था. उन्होंने इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि, "हां, ये मैं हूं और मैं खुश हूं. लोग इस तरह से मुझे देखकर अजीब लुक देते हैं लेकिन यही सच है. मैं इन दिनों हर बारीकी पर ध्यान दे रही हूं और मौजूदा पल को खुलकर जी रही हूं.हां ऐसे लम्हें भी आते हैं जहां तकलीफ होती है और मुझमें कम ऊर्जा होती है लेकिन मैं अपने दोस्तों की शुक्रगुजार हूं क्योंकि वो मेरे लिए सपोर्ट बनकर आगे आए हैं. अपने काम से समय निकालकर भी वो मुझसे मिलने आए."
अब सोनाली की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर को सोनाली ने एक स्टोरी के रूप में अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस फोटो में वह एक किताब पढ़ती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा कि, "हैप्पी बुक लवर्स डे." सोनाली ने एक सफेद रंग की शर्ट पहन रखी है और साथ ही उन्होंने एक हैट भी लगा रखी है.

सोनाली काफी हिम्मत से इस मुश्किल वक्त का सामना कर रही हैं. सोनाली का परिवार और उनके दोस्त उन्हें पूरी तरह से सपोर्ट कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 11:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

