बॉलीवुड

कार्तिक आर्यन के साथ वैलेंटाइन्स डे पर डेट पर जाएंगी सारा अली खान, मीडिया को बताया पूरा प्लान

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने घोषणा की है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'लव आजकल' वैलेंटाइन डे वाले दिन सारा अली खान के साथ देखेंगे, जो कि उनकी इस फिल्म में सह-कलाकार भी हैं.

कार्तिक आर्यन के साथ वैलेंटाइन्स डे पर डेट पर जाएंगी सारा अली खान, मीडिया को बताया पूरा प्लान
कार्तिक आर्यन और सारा अली खान (Photo Credits: Yogen Shah)

अभिनेता कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने घोषणा की है कि वह अपनी आगामी फिल्म 'लव आजकल' (Love Aaj Kal) वैलेंटाइन डे (Valentines Day) वाले दिन सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ देखेंगे, जो कि उनकी इस फिल्म में सह-कलाकार भी हैं. दोनों कलाकार इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) की फिल्म में पहली बार साथ नजर आएंगे. ऐसी अफवाह है कि दोनों रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं.

कार्तिक ने मुंबई में अपने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सारा संग फिल्म देखने की बात का खुलासा किया.

कार्तिक ने अपने वैलेंटाइन डे (Valentines Day) की योजना का खुलासा करते हुए कहा, "हम (सारा और कार्तिक) साथ में एक फिल्म देखने जाएंगे. हम 'लव आजकल' देखने वाले हैं. यह एक डेट नाइट है. 13 या 14 फरवरी हम एकसाथ फिल्म देखेंगे."

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 18, 2020 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).