त्योहार

Valentine’s Day 2026 Messages: हैप्पी वैलेंटाइन डे! इन प्यार भरे हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings जरिए करें अपने प्यार का इजहार

आज के डिजिटल युग में, सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाओं को साझा करना एक लोकप्रिय चलन बन गया है. आप रोमांटिक और प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने पार्टनर का दिन खास बना सकते हैं. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पार्टनर से हैप्पी वैलेंटाइन डे कहते हुए उनसे प्यार का इजहार कर सकते हैं.

Valentine’s Day 2026 Messages: हैप्पी वैलेंटाइन डे! इन प्यार भरे हिंदी WhatsApp Wishes, Shayaris, GIF Greetings जरिए करें अपने प्यार का इजहार
वैलेंटाइन डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Valentine’s Day 2026 Messages in Hindi: प्यार का महीना कहे जाने वाले फरवरी का सबसे खास दिन यानी वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) आज शनिवार, 14 फरवरी 2026 को पूरी दुनिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. 7 फरवरी को 'रोज डे' (Rose Day) से शुरू हुए सप्ताह भर के प्रेम उत्सव का आज अंतिम दिन है. प्रेमी जोड़ों और विवाहित कपल्स के लिए यह दिन किसी महापर्व से कम नहीं होता, जहां वे उपहारों, सरप्राइज और खूबसूरत संदेशों के जरिए एक-दूसरे के प्रति अपने समर्पण और प्रेम को व्यक्त करते हैं.

वैलेंटाइन डे मनाने के पीछे एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक कहानी जुड़ी है. यह दिन रोम के पादरी संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है. तीसरी शताब्दी में रोम के शासक क्लॉडियस द्वितीय का मानना था कि विवाह करने से सैनिकों की शक्ति और बुद्धि कम हो जाती है, इसलिए उसने सैनिकों की शादी पर प्रतिबंध लगा दिया था.

संत वैलेंटाइन ने इस अन्यायपूर्ण नियम का विरोध किया और चोरी-छिपे सैनिकों की शादियां करवाईं. जब राजा को इसका पता चला, तो उन्होंने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 ईस्वी को फांसी दे दी.  प्यार की खातिर उनके बलिदान को अमर बनाए रखने के लिए हर साल यह दिन मनाया जाता है.

आज के डिजिटल युग में, सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाओं को साझा करना एक लोकप्रिय चलन बन गया है. आप रोमांटिक और प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने पार्टनर का दिन खास बना सकते हैं. इस अवसर पर आप इन हिंदी मैसेजेस, वॉट्सऐप विशेज, शायरी, जीआईएफ ग्रीटिंग्स के जरिए अपने पार्टनर से हैप्पी वैलेंटाइन डे कहते हुए उनसे प्यार का इजहार कर सकते हैं.

1- दिल करता है जिंदगी तुम्हें दे दूं,
जिंदगी की सारी खुशियां तुम्हें दे दूं,
दे दो अगर तुम भरोसा अपने साथ का,
तो यकीन मानों अपनी सांसें भी तुम्हें दे दूं...
हैप्पी वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- तेरी पहली मुलाकात जिंदगी में एक बहार लाई थी,
हर आईने में तेरी तस्वीर मुझे नजर आई थी,
लोग कहते हैं प्यार में नींद उड़ जाती है,
हमने तो नींदों में ही प्यार की दुनिया बनाई थी…
हैप्पी वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- हर पल नजरें उनको देखना चाहे तो आंखों का क्या कसूर,
हर पल खुशबू उनकी आए तो सांसो का क्या कसूर,
वैसे तो सपने पूछकर नहीं आते,
पर सपने ही उनके आएं तो रातों का क्या कसूर.
हैप्पी वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- मुस्कान हो तुम इन होठों की,
धड़कन हो तुम इस दिल की,
हंसी हो तुम इस चेहरे की,
जान हो तुम इस रूह की...
हैप्पी वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- आंखों से आंखें मिलाकर तो देखो,
हमारे दिल से दिल मिलाकर तो देखो,
सारे जहां की खुशियां आपके दामन में रख देंगे,
हमसे प्यार का इजहार करके तो देखो.
हैप्पी वैलेंटाइन डे

वैलेंटाइन डे 2026 (Photo Credits: File Image)

हर साल 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलने वाला वैलेंटाइन वीक आज संपन्न हो रहा है.  इस दौरान कपल्स ने प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे जैसे विभिन्न पड़ावों को पार करते हुए अपने रिश्ते को मजबूती दी है. आज के मुख्य दिन पर लोग न केवल उपहारों का आदान-प्रदान कर रहे हैं, बल्कि भविष्य के लिए नए वादे भी कर रहे हैं.

देश के विभिन्न हिस्सों में आज सुबह से ही बाजारों, मॉल और रेस्टोरेंट्स में काफी चहल-पहल देखी जा रही है, कई स्थानों पर कपल्स के लिए विशेष इवेंट्स और डिनर डेट्स का आयोजन किया गया है.  डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर 'वैलेंटाइन डे 2026' सुबह से ही टॉप ट्रेंड्स में बना हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2026 06:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).