'Sajid Khan Asked Me To Take Off My Clothes': साजिद खान ने मुझसे कहा कपड़े उतारो और लॉन्जरी में बैठो, 'इश्कबाज' फेम नविना बोले का सनसनीखेज खुलासा
टीवी शो 'इश्कबाज' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नविना बोले ने हाल ही में फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.
'Sajid Khan Asked Me To Take Off My Clothes': टीवी शो 'इश्कबाज' से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस नविना बोले ने हाल ही में फिल्ममेकर साजिद खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. नविना ने बताया कि जब वह करियर के शुरुआती दिनों में साजिद खान से मिलने गई थीं, तब उन्होंने उनके साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया था. नविना ने यूट्यूबर सुभोजित घोष को दिए एक इंटरव्यू में कहा, "एक भयानक इंसान है जिससे मैं कभी दोबारा मिलना नहीं चाहूंगी, उसका नाम है साजिद खान. महिलाओं का अपमान करने में उसने सारी हदें पार कर दी थीं. मैं बहुत उत्साहित थी जब उसने मुझे बुलाया था लेकिन फिर उसने कहा, 'कपड़े उतारो और लॉन्जरी में बैठो, मुझे देखना है कि तुम अपने शरीर में कितनी सहज हो.' यह बात 2004 या 2006 की है."
एक्ट्रेस ने आगे बताया, "मुझे समझ नहीं आया कि क्या जवाब दूं. सौभाग्य से कोई मेरा इंतजार कर रहा था नीचे. वह बोला, 'तुम स्टेज पर बिकिनी पहनती हो, तो इसमें क्या दिक्कत है? सब कुछ तो वही है!' मैंने बहाना बनाते हुए कहा कि मुझे घर जाकर बिकिनी पहननी होगी और मैं अभी स्ट्रिप नहीं कर सकती. किसी तरह मैं वहां से बाहर निकल पाई. इसके बाद भी उसने लगभग 50 बार कॉल कर पूछा कि मैं कहां हूं और क्यों नहीं आ रही हूं."
बता दें कि इससे पहले साल 2018 में भी साजिद खान पर रशेल व्हाइट, सलोनी चोपड़ा और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय ने #MeToo अभियान के तहत यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे. नविना बोले टीवी इंडस्ट्री में 'मिले जब हम तुम', 'जीनी और जूजू', 'सपना बाबुल का...बिदाई' और 'इश्कबाज' जैसे लोकप्रिय शोज में अपने शानदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2025 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

