News

Rapper Emiway Bantai: नया गाना शूट करने के दौरान एमिवे बंटाई चलती SUV से गिरे; रैपर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया; VIDEO

फेमस रैपर बिलाल शेख उर्फ इमिवे बंटाई ‘मचाएंगे’ जैसे सुपरहिट गाने के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए. यह घटना उनके आगामी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई.

Rapper Emiway Bantai: नया गाना शूट करने के दौरान एमिवे बंटाई चलती SUV से गिरे; रैपर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया; VIDEO
Credit-(Instagram,Emiway Bantai)

Rapper Emiway Bantai: फेमस रैपर बिलाल शेख उर्फ इमिवे बंटाई ‘मचाएंगे’ जैसे सुपरहिट गाने के लिए जाने जाते हैं, हाल ही में एक खतरनाक हादसे का शिकार हो गए. यह घटना उनके आगामी म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के दौरान हुई.सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में इमिवे एक चलती एसयूवी की खिड़की पर बैठे हुए नजर आते हैं. शूटिंग के दौरान गाड़ी में अचानक झटका लगने से वह संतुलन खो बैठे और सीधे मुंह के बल ज़मीन पर गिर पड़े. हालांकि इस दौरान उन्हें चोट नहीं लगी.इस पूरे हादसे का वीडियो इमिवे बंटाई ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.कैप्शन में उन्होंने लिखा:'Stunt Gone Wrong (Day to day with Emiway)' यानी ‘स्टंट गलत हो गया’. वीडियो में जैसे ही वह गिरते हैं, कैमरा मैन तेजी से उनकी ओर दौड़ता है. इस दौरान कमेंट सेक्शन में उनके फेंस ने उन्हें स्टंट के दौरान सावधान रहने की सलाह दी और उनकी पत्नी स्वालिना ने अल्हम्दुलिल्लाह लिखा है.ये भी पढ़े:VIDEO: रील नहीं Real लाइफ में भी हीरो है सोनू सूद! सोसाइटी में घुस आया सांप, एक्टर ने हाथों से पकड़कर किया रेस्क्यू, वीडियो आया सामने

फेमस रैपर इमिवे बंटाई शूट के दौरान एसयूवी से गिरे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Emiway Bantai (@emiwaybantai)

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 06:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).