England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इंग्लैंड बनाम नेपाल (Photo Credit: X Formerly Twitter)

England National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जा रहा हैं. यह दोनों टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-सी का हिस्सा है. इंग्लैंड के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप, कई बेहतरीन स्पिन गेंदबाज और टीम की सफलता में योगदान देने वाले कई खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है तो दूसरी तरफ नेपाल भी लगातार 5 मैच जीतकर अच्छी फार्म में है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि,नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Pitch Report And Weather Update: कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें प्रेमदासा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

दोनों टीमें इस मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस मुकाबले को जीतकर में हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड टीम टूर्नामेंट का जोरदार आगाज करना चाहेगी. वहीं, रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने को देखेगी. ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है.

नेपाल की टीम के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं. कप्तान रोहित से टीम को काफी उम्मीदें होगी. दीपेंद्र सिंह ऐरी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. ऐसे में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. गेंदबाजी में अनुभवी संदीप लामिछाने बेहतर करना चाहेंगे. फिलिप साल्ट ने पिछले नौ मैचों में 394 रन बनाए हैं. जोस बटलर ने 10 मैचों में 177.3 की स्ट्राइक रेट से 250 रन अपने नाम किए हैं. नेपाल से आसिफ शेख ने पिछले नौ मैचों में 280 रन बनाए हैं. कुशल भुर्टेल 10 मैचों 258 रन बनाने में सफल रहे हैं. आदिल राशिद ने आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, संदीप लामिछाने ने सात मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (England National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज पांच रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद जोस बटलर और जैकब बेथेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 43 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 184 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जैकब बेथेल ने सबसे ज्यादा 55 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान जैकब बेथेल ने 35 गेंदों पर चार चौके और चार छक्के लगाए. जैकब बेथेल के अलावा हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए.

दूसरी तरफ, नेपाल की टीम को शेर मल्ला ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. दीपेंद्र सिंह और नंदन यादव के अलावा शेर मल्ला और संदीप लामिछाने ने एक-एक विकेट चटकाए. नेपाल की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 185 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

इंग्लैंड की बल्लेबाजी: 184/7, 20 ओवर (फिलिप साल्ट 1 रन, जोस बटलर 26 रन, जैकब बेथेल 55 रन, टॉम बैंटन रन, हैरी ब्रूक 53 रन, सैम करन 2 रन, विल जैक नाबाद 39 रन, जोफ्रा आर्चर 1 रन और लियाम डॉसन रन.)

नेपाल की गेंदबाजी: (दीपेंद्र सिंह 2 विकेट, शेर मल्ला 1 विकेट, नंदन यादव 2 विकेट और संदीप लामिछाने 1 विकेट).

नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.