त्योहार

Chocolate Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन घोलें रिश्तों में मिठास, अपने पार्टनर को इन खूबसूरत संदेशों के साथ विश करें चॉकलेट डे

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को दुनिया भर में चॉकलेट डे मनाया जाता है. इस खास मौके पर अपने पार्टनर के साथ रिश्तों में मिठास घोलने के लिए आप इन बेहतरीन हिंदी कोट्स, वॉट्सऐप संदेशों और फेसबुक ग्रीटिंग्स का सहारा ले सकते हैं.

Chocolate Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन घोलें रिश्तों में मिठास, अपने पार्टनर को इन खूबसूरत संदेशों के साथ विश करें चॉकलेट डे
चॉकलेट डे 2026 (Photo Credits: File Image)

Chocolate Day 2026 Wishes in Hindi: प्यार और भावनाओं के उत्सव 'वैलेंटाइन वीक' (Valentine's Week) की शुरुआत हो चुकी है. रोज डे (Rose Day) और प्रपोज डे (Propose Day) के बाद अब बारी है रिश्तों में मिठास घोलने की. हर साल 9 फरवरी को 'चॉकलेट डे' (Chocolate Day) मनाया जाता है. यह दिन कपल्स के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन वे एक-दूसरे को उनकी पसंदीदा चॉकलेट भेंट कर प्यार का इजहार करते हैं. साल 2026 में भी इस दिन को लेकर युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.

वैलेंटाइन वीक के कैलेंडर में चॉकलेट डे का स्थान काफी महत्वपूर्ण है. जहां रोज डे भावनाओं की शुरुआत है और प्रपोज डे इकरार का दिन, वहीं चॉकलेट डे उस इकरार में मिठास भरने का काम करता है. मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, चॉकलेट न केवल मूड को बेहतर बनाती है बल्कि यह 'फील गुड' हार्मोन को भी रिलीज करती है, जो किसी भी रिश्ते में सकारात्मकता लाने के लिए जरूरी है.

चॉकलेट डे मुख्य रूप से प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए मशहूर है, लेकिन आधुनिक समय में लोग इसे अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों के साथ भी सेलिब्रेट करते हैं. वहीं अगर आप इस मौके पर अपने पार्टनर से दूर हैं या फिर सोशल मीडिया के जरिए अपना प्यार जताना चाहते हैं तो वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन इन खूबसूरत संदेशों के साथ चॉकलेट डे विश कर सकते हैं.

1- आज चॉकलेट डे है,
चॉकलेट तो खिलाओ,
मीठी-मीठी कोई बात तो सुनाओ,
कब से तड़प रहे हैं हम आपके प्यार में,
आज तो हमें अपने गले से लगाओ.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2026 (Photo Credits: File Image)

2- जिंदगी की किताब में कुछ पन्ने खास होते हैं,
कुछ अपने तो कुछ बेगाने होते हैं,
प्यार से संवर जाती है जिंदगी,
जब रिश्तो में चॉकलेट की तरह मिठास होती है.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2026 (Photo Credits: File Image)

3- बिन पुकारे हमें अपने साथ पाओगे,
करो वादा कि दोस्ती आप भी निभाओगे,
मतलब ये नहीं कि रोज याद करना,
बस याद रखना तब, जब अकेले चॉकलेट खाओगे.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2026 (Photo Credits: File Image)

4- फाइव स्टार की तरह दिखते हो,
मंच की तरह शरमाते हो,
कैंडी की तरह जब तुम मुस्कुराते हो,
किट-कैट की कसम,
तुम बहुत सुंदर नजर आते हो.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2026 (Photo Credits: File Image)

5- मेरे दिल की धड़कन हो तुम,
पर्क के चॉकलेट का रेपर हो तुम,
रहना हमेशा यूं ही मेरे साथ क्योंकि,
मेरी फेवरेट चॉकलेट हो तुम.
चॉकलेट डे की शुभकामनाएं

चॉकलेट डे 2026 (Photo Credits: File Image)

चॉकलेट डे को खास बनाने के लिए केवल चॉकलेट देना ही काफी नहीं है. आप एक प्यारा सा 'हैंडरिटन नोट' भी साथ दे सकते हैं. डिजिटल दौर में हाथ से लिखा पत्र या संदेश आपके पार्टनर को अधिक प्रभावित कर सकता है. इसके अलावा, शाम को एक छोटी सी 'चॉकलेट डेट' या डेजर्ट आउटिंग भी इस दिन को यादगार बना सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2026 03:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).