England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
गेंदबाजी में अनुभवी संदीप लामिछाने बेहतर करना चाहेंगे. फिलिप साल्ट ने पिछले नौ मैचों में 394 रन बनाए हैं. जोस बटलर ने 10 मैचों में 177.3 की स्ट्राइक रेट से 250 रन अपने नाम किए हैं. नेपाल से आसिफ शेख ने पिछले नौ मैचों में 280 रन बनाए हैं. कुशल भुर्टेल 10 मैचों 258 रन बनाने में सफल रहे हैं. आदिल राशिद ने आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं.
England National Cricket Team vs Nepal National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 5th Match Live Scorecard Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जा रहा हैं. यह दोनों टीम टूर्नामेंट में ग्रुप-सी का हिस्सा है. इंग्लैंड के पास एक मजबूत बैटिंग लाइनअप, कई बेहतरीन स्पिन गेंदबाज और टीम की सफलता में योगदान देने वाले कई खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है तो दूसरी तरफ नेपाल भी लगातार 5 मैच जीतकर अच्छी फार्म में है. इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की अगुवाई हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहें हैं. जबकि,नेपाल की कमान रोहित पौडेल (Rohit Paudel) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. यह भी पढ़ें: New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड
दोनों टीमें इस मैच में टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस मुकाबले को जीतकर में हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड टीम टूर्नामेंट का जोरदार आगाज करना चाहेगी. वहीं, रोहित पौडेल की कप्तानी वाली नेपाल इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने को देखेगी. ये पहला मौका होगा जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है.
नेपाल की टीम के पास कई शानदार खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख पलट सकते हैं. कप्तान रोहित से टीम को काफी उम्मीदें होगी. दीपेंद्र सिंह ऐरी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं. ऐसे में वह बड़ी पारी खेलना चाहेंगे. गेंदबाजी में अनुभवी संदीप लामिछाने बेहतर करना चाहेंगे. फिलिप साल्ट ने पिछले नौ मैचों में 394 रन बनाए हैं. जोस बटलर ने 10 मैचों में 177.3 की स्ट्राइक रेट से 250 रन अपने नाम किए हैं. नेपाल से आसिफ शेख ने पिछले नौ मैचों में 280 रन बनाए हैं. कुशल भुर्टेल 10 मैचों 258 रन बनाने में सफल रहे हैं. आदिल राशिद ने आठ मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं. वहीं, संदीप लामिछाने ने सात मैचों में 13 विकेट चटका चुके हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी.
नोट: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नेपाल राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2026 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

