Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Preview: श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
श्रीलंका बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Sri Lanka National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 6th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. श्रीलंका को हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से करारी हार खेलने पड़ी है. दूसरी तरफ आयरलैंड ने यूएई के खिलाफ टी20 सीरीज जीती है. यह दोनों टीम ग्रुप-बी का हिस्सा है. इस टूर्नामेंट में श्रीलंका की अगुवाई दासुन शनाका (Dasun Shanaka) कर रहें हैं. जबकि, आयरलैंड की कमान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Pitch Report And Weather Update: कोलंबो में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुफ्त? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें प्रेमदासा की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

वहीं आयरलैंड इसे एक मौके के तौर पर देख रहा है. साल 2024 में आयरलैंड की टीम कोई मैच नहीं जीते थे, लेकिन अब कमजोर टीमों के खिलाफ लगातार सीरीज जीतकर नई ऊर्जा के साथ आए हैं. आयरलैंड ने हालिया सीरीज दुबई में खेला है, इसलिए परिस्थितियां वैसी ही हो सकती हैं जैसी आयरलैंड की टीम को श्रीलंका में मिलेंगी. अगले राउंड में पहुंचने के लिए आयरलैंड को श्रीलंका या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक को हराना होगा. इसलिए ये मैच दोनों टीमों के लिए अहम है.

श्रीलंका जो क्वार्टर-फाइनल से आगे न बढ़ पाने के अपने 10 साल के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगी. लेकिन चिंता की बात ये है कि आर. प्रेमदासा स्टेडियम में श्रीलंका का हालिया रिकॉर्ड खराब है. इंग्लैंड ने हाल ही में उनको घर पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया था, जिससे श्रीलंका की मुश्किल और बढ़ गई है.

टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले श्रीलंका की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार मिली थी. घर पर तीन मैचों की घरेलू सीरीज में श्रीलंका को क्लीन स्वीप झेलनी पड़ी थी. ऐसे में श्रीलंका की टीम फिर से जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी. आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग के ऊपर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. उनकी और रॉस अडायर की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरेगी. दूसरी तरफ गेंदबाजी की जिम्मेदारी अनुभवी रॉस अडायर के कंधो पर होगी. वह आयरलैंड की ओर से इस प्रारूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

श्रीलंका बनाम आयरलैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (SL vs IRE T20I Head To Head Record)

अब तक ये दोनों टीमें महज तीन टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में आमने-सामने हुए हैं और तीनों में श्रीलंका ने जीत दर्ज की है. तीनों ही भिड़ंत टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ही हुई है. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आखिरी बार ये दोनों टीमें आमने-सामने थी, जिसमें श्रीलंका ने 8 विकेट से मुकाबला जीता था. ऐसे में आयरलैंड के सामने श्रीलंका को पहली बार हराने की चुनौती होगी.

आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का छठवां मुकाबला आज यानी 8 फरवरी को श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है. यहां सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया है.

कुसल मेंडिस ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 131.08 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,425 रन बनाए हैं. कुसल मेंडिस ने आयरलैंड के खिलाफ इकलौती पारी में अर्धशतक लगाया है. वनिंदु हसरंगा अपनी फिरकी के जाल में विपक्षी बल्लेबाजों को फसाना चाहेंगे. वनिंदु हसरंगा ने 94 मैचों में 16.21 की औसत से 151 विकेट लिए हैं. आयरिश कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 134.76 की स्ट्राइक रेट से 3,888 रन बनाए हैं.

श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच पांचवें मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (SL vs IRE Key Players To Watch Out): पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, वनिंदु हसरंगा, पॉल स्टर्लिंग, रॉस अडायर और जोशुआ लिटिल ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): श्रीलंका के विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसानका और जोशुआ लिटिल के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, रॉस अडायर और मथीशा पथिराना के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

कब और कहां देखें मैच?

श्रीलंका और आयरलैंड के बीच यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (SL vs IRE 6th Match Playing Prediction)

श्रीलंका: पथुम निसानका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, जनिथ लियानगे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिंदु हसरंगा, महेश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, और दुष्मंता चमीरा.

आयरलैंड: पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर (विकेटकीपर), कर्टिस कैम्फर, बेंजामिन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, रॉस अडायर, बैरी मैकार्थी, और जोशुआ लिटिल.

नोट: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.