Dhinchak Pooja Married: ढिनचैक पूजा ने गुपचुक रचाई शादी, 'सेल्फी मैंने ले ली आज' फेम सिंगर ने शेयर किया शादी का वीडियो, छिपाया पति का चेहरा
इंटरनेट सनसनी और मशहूर पॉप सिंगर ढिनचैक पूजा (पूजा जैन) ने एक बेहद निजी समारोह में शादी कर ली है. साल 2017 में अपने वायरल गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' से देश भर में सुर्खियों में आईं पूजा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का वीडियो मॉन्टेज और तस्वीरें शेयर कर प्रशंसकों को चौंका दिया है.
नई दिल्ली, 29 मई: सोशल मीडिया (Social Media) और इंटरनेट सनसनी के रूप में मशहूर पूजा जैन, जिन्हें दुनिया 'ढिनचैक पूजा' (Dhinchak Pooja) के नाम से जानती है, आधिकारिक तौर पर शादी के बंधन में बंध गई हैं. सिंगर ने एक बेहद निजी और पारिवारिक समारोह में सात फेरे लिए. साल 2017 में अपने अनोखे और वायरल ट्रैक "सेल्फी मैंने ले ली आज" से रातों-रात देश भर में लोकप्रियता हासिल करने वाली पूजा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शादी के जश्न का एक वीडियो मॉन्टेज और कुछ तस्वीरें साझा कर प्रशंसकों को अचंभित कर दिया है. इस शादी ने जहां उनके चाहने वालों का ध्यान खींचा है, वहीं एक बड़े सस्पेंस को भी जन्म दे दिया है क्योंकि डिजिटल क्रिएटर ने सभी वीडियो और तस्वीरों में अपने पति का चेहरा छिपा कर रखा है. यह भी पढ़ें: Tridha Choudhury: त्रिधा चौधरी ने किया बड़ा खुलासा, बताया इस बॉलीवुड स्टार के साथ करना चाहती हैं काम
म्यूजिक वीडियो का स्टंट नहीं, सिंगर 'यवान' से सच में की है शादी
सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद शुरुआत में नेटिजंस के बीच यह अटकलें तेज हो गई थीं कि यह कोई वास्तविक विवाह नहीं, बल्कि उनके किसी आगामी नए गाने (Music Video) का प्रमोशनल स्टंट या शूटिंग का हिस्सा है. हालांकि, पूजा ने खुद मीडिया के सामने आकर इन अफवाहों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. 'हिंदुस्तान टाइम्स' से खास बातचीत में पूजा ने पुष्टि की है कि यह विवाह पूरी तरह से वास्तविक है और वे कुछ समय पहले ही शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी हैं.
पूजा ने अपने पति के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके हमसफर भी संगीत की दुनिया से ही जुड़े हैं और उनका नाम 'यवान' (Yavaan) है. वे दोनों एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए एक-दूसरे से मिले थे. कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट करने और समझने के बाद, दोनों ने अपने-अपने परिवारों की औपचारिक सहमति ली और बेहद सादगी से शादी करने का फैसला किया.
ढिंचैक पूजा की शादी की तस्वीरें वायरल
View this post on Instagram
पति का चेहरा छिपाने के पीछे का रहस्य: निजता को प्राथमिकता
सोशल मीडिया पर दूल्हे का चेहरा छिपाए जाने को लेकर चल रही तरह-तरह की चर्चाओं पर ढिनचैक पूजा ने खुलकर अपनी बात रखी. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी पब्लिसिटी के लिए नहीं, बल्कि दोनों की आपसी सहमति से अपनी निजी जिंदगी को गोपनीय रखने (Privacy) के उद्देश्य से लिया गया है. पूजा का मानना है कि हालांकि वे अपने जीवन के हर बड़े पड़ाव को अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रही हैं, लेकिन उनका परिवार अभी सार्वजनिक रूप से चेहरा सामने लाने (Face Reveal) के लिए पूरी तरह सहज नहीं है.
इंटरव्यू के दौरान सिंगर ने कहा, "शुरुआत में हम इस बात को लेकर आश्वस्त नहीं थे कि शादी की तस्वीरें पोस्ट करें या नहीं. फिर हमने सोचा कि चलिए इसे साझा करते हैं. पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखना अच्छा है, पर मैंने अपने फैंस के साथ हमेशा सब कुछ शेयर किया है, तो लाइफ का यह नया चैप्टर भी मैंने बहुत सोच-समझकर पोस्ट किया है." जब उनसे ssdrt पूछा गया कि क्या वे निकट भविष्य में अपने पति को जनता से मिलवाने की योजना बना रही हैं, तो उन्होंने साफ किया, "नहीं, हम अभी सोशल मीडिया या पब्लिक के सामने उनका फेस रिवील करने में कंफर्टेबल नहीं हैं."
अब पर्सनल के साथ-साथ प्रोफेशनल पार्टनरशिप की तैयारी
भले ही पूजा ने अपने पति के चेहरे को दुनिया की नजरों से दूर रखा हो, लेकिन वे उनके स्वभाव और उनकी गायकी की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाईं. पूजा ने बताया कि दोनों के बीच की बॉन्डिंग और ट्यूनिंग बेहद कमाल की है. उन्होंने कहा, "वह एक बेहतरीन सिंगर हैं। हमारे बीच का तालमेल बहुत अच्छा है. मेरे पति एक बहुत अच्छे इंसान हैं और मुझे व्यक्तिगत रूप से उनकी गायकी बेहद पसंद है.'
संगीत के प्रति दोनों के इस साझा प्रेम का असर आने वाले समय में उनके काम पर भी दिखने वाला है. पूजा ने संकेत दिया कि अब तक दोनों ने पूरी तरह से अलग-अलग क्रिएटिव रास्तों पर काम किया है, लेकिन बहुत जल्द यह नवविवाहित जोड़ा एक साथ पेशेवर साझेदारी में कदम रखेगा. पूजा ने बातचीत के अंत में मुस्कुराते हुए कहा, 'हमने आज तक कभी साथ में काम नहीं किया है, पर अब हम दोनों जरूर बहुत जल्द एक साथ नए प्रोजेक्ट्स पर काम करने की योजना बनाएंगे.'
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2026 03:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

