बॉलीवुड

ढिंचैक पूजा का नया गाना ‘नाच के पागल’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, यूजर्स बोले- देश संकट में है

इंटरनेट की सनसनी बन चुकी ढिंचैक पूजा ने अपना नया गाना नाच के पागल रिलीज कर दिया है. इस गाने को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. गाने को देखते ही यूजर्स एक बार फिर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

ढिंचैक पूजा का नया गाना ‘नाच के पागल’ रिलीज होते ही हुआ वायरल, यूजर्स बोले- देश संकट में है
ढिंचैक पूजा (Image Credit: YouTube/Screen Grab)

सेल्फी मैंने ले ली आज, दिलों का शूटर और स्वैग वाली टोपी जैसे गानों से इंटरनेट की सनसनी बन चुकी ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) ने अपना नया गाना (New Song) रिलीज किया है. नाच के पागल (Naach Ke Pagal) नाम का ये गाना रिलीज होते ही यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेड (Trend) करने लगा है. इस गाने को अब तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसके साथ ही ढिंचैक पूजा ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही हैं. बात अगर गाने की करे तो एक बार फिर ढिंचैक पूजा अपने पुराने अंदाज में दिखाई दे रही. कभी पूल के सामने डांस कर तो कभी डांसर के साथ नाचती पूजा का ये अंदाज देख एक बार फिर हर कोई हैरान है.

दरअसल ढिंचैक पूजा के गाने हमेशा बिना सुर और ताल के होते है. दोनों का आपस में कोई मैच नहीं होता. लेकिन उनका यही अंदाज उनको लोगों के बीच फेमस बनाता है. ऐसे में सबसे पहले आप भी देखिए ढिंचैक पूजा का ये नया गाना ‘नाच के पागल.’

हालांकि ढिंचैक पूजा का ये गाना सुनने के बाद एक बार फिर यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे हैं. एक ने लिखा देश संकट में है.

एक ने मजाकिया तस्वीर शेयर करते लिखा ‘ढिंचैक पूजा का गाना सुन रहा हूं.’

एक ने लिखा हर जिंदा इंसान गाना सुनने के बाद ऐसा सोच रहा है.

तो वहीं किसी ने लिखा कि भगवान इस बर्बादी से बचा लो.

ये ढिंचैक पूजा की पॉपुलारिटी ही थी जो उन्हें सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस तक में जाने का मौका मिला. हालांकि अपने गानों में ढिंचैक पूजा जितनी धाकड़ रहती है असल लाइफ में वो बेहद शांत और आम लड़की हैं. यही वजह भी रही जो बिग बॉस में वो ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और जल्द ही वो शो से बाहर हो गई. लेकिन अब एक लंबे समय के बाद पूजा दोबारा अपने गाने से सभी बीच आ गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2019 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).