Sapna Choudhary New Song Hickhi: सपना चौधरी को आई हिचकी तो घर में हुआ जश्न, देखें उनका नया हरयाणवी गीत
हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने नए गानों से इंटरनेट पर एक बार फिर धूम मचाती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है जिसका नाम है 'हिचकी'.
Sapna Choudhary New Song Hickhi: हरयाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपने नए गानों से इंटरनेट पर एक बार फिर धूम मचाती हुई नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया है जिसका नाम है 'हिचकी'. इस गाने में सपने अपने देसी हरयाणवी स्टाइल में घागरा चोली पहनी हुई नजर आ रही हैं. रंगबिरंगे अंदाज में सपना का ये गीत घर में खुशी का माहोल के रोमांचक पल को खूबसूरती से दर्शाता है.
गाने की शुरुआत में दिखाया गया कि सपना को उल्टी आती है जिसके बाद उनके घर की महिलाएं कहती हैं कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं. ये बात सुनकर सपना शर्मा जाती हैं और इसके बाद घर में सेलिब्रेशन का मूड होता है जहां हरयाणवी गाने के साथ परिवार के लोग मिलकर उनकी इस खुशी को एन्जॉय करते हैं. देखें सपना का ये म्यूजिक वीडियो:
बता दें कि सपना के इस गाने में विवेक राघव भी उनके साथ नजर आए और इस गीत को यूके हरयाणवी ने गाया है. यूट्यूब पर उनके इस गाने को हजारों लाइक्स और कमेंट्स प्राप्त हुए हैं और फैंस भी उनके इस अंदाज की काफी प्रशंसा कर रहे हैं. सपना के नए गानों को फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है और वो भी उन्हें निराश नहीं करती और इस तरह के कई दिलचस्प गाने रिलीज करके उनका मनोरंजन करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2022 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

