वायरल

ढिंचैक पूजा का नया गाना 'नाचे जब कुड़ी दिल्ली दी' हुआ रिलीज, वीडियो देख हंसी से हो जाएंगे लोटपोट

ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) का नया गाना 'जब कुड़ी दिल्ली दी नाचे' (Nache Jab Kudi Dilli Di) रिलीज हो चुका है. उनके हार गाने की तरह यह गाना भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

ढिंचैक पूजा का नया गाना 'नाचे जब कुड़ी दिल्ली दी' हुआ रिलीज, वीडियो देख हंसी से हो जाएंगे लोटपोट
ढिंचैक पूजा का नया गाना 'नाचे जब कुड़ी दिल्ली दी' (Photo Credits : Youtube)

ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja)  का नया गाना 'नाचे जब कुड़ी दिल्ली दी ' (Nache Jab Kudi Dilli Di) रिलीज हो चुका है. उनके हर गाने की तरह यह गाना भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. गाने के वीडियो में पूजा एक पंजाबी डांस ग्रुप के साथ ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं. अब तक यूट्यूब पर तकरीबन 140000 बार इस वीडियो को देखा जा चुका है. ढिंचैक पूजा के इस गाने में भी उनका मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है. जब आप इस वीडियो को देखेंगे, तब आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे.

इस गाने के बोल ढिंचैक पूजा ने लिखा है. साथ ही गाने का म्यूजिक भी उन्होंने ही दिया है. इसके अलावा पूजा ने ही इस वीडियो का निर्देशन भी किया है और वह ही इस गीत की प्रोड्यूसर भी है.

यह भी पढ़ें:-  ढिंचैक पूजा का नया गाना 'स्वैग मेरा स्टाइल है' हुआ रिलीज, Video देख हंसने पर हो जाएंगे मजबूर

आपको बता दें कि 'नाचे जब कुड़ी दिल्ली दी ' से पहले भी ढिंचैक पूजा के कई गानों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई थी. इस सूची में 'सेल्फी मैंने लेली आज', 'स्वैग मेरा स्टाइल' और 'दिलों का शूटर हैं मेरा स्कूटर' जैसे गानों का नाम शुमार है. ढिंचैक पूजा बिग बॉस सीजन 11 की कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं. बिग बॉस के घर के अंदर रहकर भी उन्होंने एक गाना बनाया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2019 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).