ढिंचैक पूजा का नया गाना 'स्वैग मेरा स्टाइल है' हुआ रिलीज, Video देख हंसने पर हो जाएंगे मजबूर
ढिंचैक पूजा का नया गाना 'स्वैग मेरा स्टाइल है' रिलीज हो चुका है और उनके हर गाने की तरह जब यह गाना भी आपको हंसने पर मजबूर कर देगा
ढिंचैक पूजा का नया गाना 'स्वैग मेरा स्टाइल है' रिलीज हो चुका है और उनके हर गाने की तरह यह गाना भी आपको हंसने पर मजबूर कर देगा. जब आप इस गाने के वीडियो को देखेंगे, तब आप खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे. इस गाने में भी पूजा का अनोखा अंदाज देखने को मिल रहा है. इससे पहले भी पूजा के कई गानें रिलीज हो चुके हैं और उनका हर वीडियो सोशल मीडिया पर झट से वायरल हो जाता है. 'स्वैग मेरा स्टाइल है' नामक गाना 9 अक्टूबर को रिलीज किया गया था और अभी तक यूट्यूब पर इस गाने को 80000 से भी ज्यादा बार देख जा चुका है. अब देखने वाली बात होगी कि इस बार ढिंचैक पूजा का यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता है कि नहीं.
आप भी एक नजर डालिए ढिंचैक पूजा के इस नए गाने के वीडियो पर: -
आपको बता दें कि ढिंचैक पूजा ने बिग बॉस सीजन 11 में भी हिस्सा लिया था लेकिन वहां वो दर्शकों का ज्यादा मनोरंजन नहीं कर पाई थी. इसी कारण उन्हें जल्द ही घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. जब वह घर के अन्दर थी, तब उन्होंने 'बिग बॉस' के लिए भी एक गाना बनाया था. उस गाने में भी उनके अनोखे स्वैग की झलक दिखी थी. सलमान को यह गाना काफी पसंद आया था.
साथ ही 'स्वैग मेरा स्टाइल है' से पहले ढिंचैक पूजा 'सेल्फी मैंने लेली आज' और 'दिलों का शूटर हैं मेरा स्कूटर' नामक गानों द्वारा भी दर्शकों का मनोरंजन कर चुकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2018 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

