ढिंचैक पूजा का नया गाना 'नाच के पागल' हुआ रिलीज, यूजर्स ने कहा- आत्महत्या करने का समय आ गया
ढिंचैक पूजा अपने अनोखे अंदाज के साथ वापस लौट चुकी हैं. उन्होंने अपना नया गाना 'नाच के पागल' रिलीज कर दिया है. उनके हर गाने की तरह इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है
ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) अपने अनोखे अंदाज के साथ वापस लौट चुकी हैं. उन्होंने अपना नया गाना 'नाच के पागल' (Naach Ke Pagal) रिलीज कर दिया है. उनके हर गाने की तरह इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अभी तक इस वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा चुका है. हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस गाने के लिए ढिंचैक पूजा को खूब ट्रोल भी कर रहे हैं. ट्विटर पर इस सॉन्ग को लेकर मजेदार मीम्स भी बन रहे हैं.
ढिंचैक पूजा के नए सॉन्ग के बोल कुछ इस प्रकार है- "नाच के पागल, पागल होके नाचो और नाच के पागल हो जाओ. जहां भी मिले खटिया तुम चादर तान के सो जाओ. अरे नाच के पागल...." एक यूजर ने कहा कि उसका आत्महत्या करने का समय आ गया है. वहीं दूसरे यूजर का कहना था कि पूजा को यह गृह छोड़ देना चाहिए. एक नजर डालिए इन ट्वीट्स पर:-
Evry1 to Dhinchak Pooja rn pic.twitter.com/OlaosPId52
— S Ravind King (@sravindking) July 26, 2019
Me - tere mei kitni himmat hai chal bata !
He - Bahot hai kuch bhi kar sakta hun !
Me - Himmat hai toh dhinchak pooja ka new song sun ke dikha pura !
Note - Kasam se pura gana suna maine 😭😭😭😒😒😕😕😬😬🤧🤧🤧👿👿👿🤖🤖🤖
— tweeteshwar 🤚 (@Shariph19) July 26, 2019
आपको बता दें कि ढिंचैक पूजा इससे पहले भी अपने कई गाने जारी कर चुकी है. इस सूची में 'सेल्फी मैंने ले ली आज', 'दिलों का स्कूटर' और 'स्वैग वाली टोपी' जैसे सॉन्ग्स का नाम आता है. उनके सभी गानों ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. पूजा 'बिग बॉस 11' का हिस्सा भी रह चुकी हैं. उन्होंने घर के अंदर रहकर भी एक गाना कंपोज किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2019 04:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

