बॉलीवुड

सैफ अली खान ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत? एक्टर ने खुद दिया जवाब

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर (Taimur) की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. तैमूर फोटोग्राफर्स के भी पसंदीदा भी बन चुके हैं. यहां तक कि छोटे नवाब अब मीडिया के लोगों को पहचानने भी लगे हैं

सैफ अली खान ने फोटोग्राफर्स के खिलाफ पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत? एक्टर ने खुद दिया जवाब
सैफ अली खान और तैमूर अली खान (Photo Credits: Instagram)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर (Taimur) की फोटोज आए दिन सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. तैमूर फोटोग्राफर्स के भी पसंदीदा भी बन चुके हैं. यहां तक कि छोटे नवाब अब मीडिया के लोगों को पहचानने भी लगे हैं. तैमूर की तस्वीरें खींचने के लिए सैफ और करीना के घर के आसपास अक्सर फोटोग्राफर्स की भीड़ मौजदू रहती हैं. हाल ही में जब फोटोग्राफर्स छोटे नवाब को कैमरे में कैद करने के लिए उनके घर के बाहर पहुंचे तो पुलिस उन्हें हटाने के लिए वहां पर आ गई.

जब पुलिस फोटोग्राफर्स को हटाने के लिए पहुंची, उसी वक्त सैफ और तैमूर वहां से निकले थे. इसलिए ऐसा कहा जा रहा था कि सैफ ने ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. अब एक्टर ने पिंकविला से बात करते हुए इस बारे में कहा कि, "मैंने कोई पुलिस कंप्लेंट नहीं की. करीना और मैं एक अच्छे एरिया में रहते हैं. अगर हमारे पड़ोस में रहने वाले लोगों को परेशानी होती है, तो उनका समर्थन करना हमारी जिम्मेदारी है. फोटोग्राफर्स के साथ हमारा रिश्ता हमेशा अच्छा रहा है क्योंकि हम समझते हैं कि यही उनका काम है."

यह भी पढ़ें:-  तैमूर ने पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ काटा केक, साउथ अफ्रीका में इस तरह मनाया दूसरा जन्मदिन, देखें तस्वीर

आपको बता दें कि हाल ही में सैफ फोटोग्राफर्स पर भड़क भी गए थे. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था. दरअसल, जब फोटोग्राफर्स तस्वीरें खीच रहे थे, तब फ्लैश लाइट की वजह से तैमूर की आंखें बंद हो गई थी. इसके बाद सैफ ने वहां मौजूद फोटोग्राफर्स से कहा था कि, "बस करो यार, मेरा बच्चा अंधा हो जाएगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2019 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).