तैमूर ने पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ काटा केक, साउथ अफ्रीका में इस तरह मनाया दूसरा जन्मदिन, देखें तस्वीर
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए साउथ अफ्रीका गए हुए हैं. हाल ही में करीना, सैफ और तैमूर की कई तस्वीरें भी सामने आई थी.
सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) इन दिनों छुट्टियां मनाने के लिए साउथ अफ्रीका गए हुए हैं. हाल ही में करीना, सैफ और तैमूर की कई तस्वीरें भी सामने आई थी. वैसे आज सबसे छोटे नवाब तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) अपना दूसरा जन्मदिन मना रहे हैं और अब उनके बर्थडे की पहली तस्वीर सामने आ चुकी हैं. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि तैमूर ने नीले रंग की टीशर्ट और रेड कलर की पैन्ट्स पहन रखी है. हमेशा की तरह तैमूर काफी क्यूट लग रहे हैं.
इस तस्वीर में तैमूर पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ केक काटते हुए नजर आ रहे हैं. केक काटने में सैफ तैमूर की मदद कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें:- Omg: तैमूर के जरिए पैसे कामना चाहते हैं सैफ अली खान, भड़की करीना कपूर, कहा- चीप मत बनो
आपको बता दें कि साल 2018 में भी तैमूर सोशल मीडिया पर पूरी तरह छाए रहें. उनकी सारी तस्वीरों को दर्शकों ने खूब पसंद किया. कभी वह मीडिया को जीभ निकालकर चिड़ाते हुए नजर आएं तो कभी उनको घुड़सवारी करते हुए भी देखा गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2018 06:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

