बॉलीवुड

Omg: तैमूर के जरिए पैसे कामना चाहते हैं सैफ अली खान, भड़की करीना कपूर, कहा- चीप मत बनो

सैफ अली खान ने कहा कि वो अपने बेटे से डायपर का प्रचार करवाना पसंद करेंगे लेकिन अब इस बात से करीना कपूर राजी नहीं हैं

Omg: तैमूर के जरिए पैसे कामना चाहते हैं सैफ अली खान, भड़की करीना कपूर, कहा- चीप मत बनो
करीना कपूर, सैफ अली खान और तैमूर अली खान (Photo Credits: Facebook)

सैफ अली खान की फिल्म 'बाजार' हाल ही में रिलीज हुई. इस फिल्म में सैफ एक्ट्रेस राधिका आप्टे, रोहन मेहरा और चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आए. हाल ही में इस फिल्म के प्रचार के लिए सैफ मीडिया से मुखातिब हुए. इसी दौरान फिल्म के साथ ही उनके बेटे तैमूर अली खान चर्चा का विषय बन गए. मीडिया ने सैफ से उनके बेटे तैमूर को लेकर बातचीत की जब उन्होंने अपने लाड़ले को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए.

सैफ ने बताया कि अक्सर प्रोड्यूसर्स उन्हें सलाह देते आए हैं कि वो अपने बेटे को प्रचार के लिए आगे ला सकते हैं. सैफ ने बताया कि कोई उन्हें नागा साधू बनानकर प्रचार करना चाहता है तो कोई उन्हें रबर बैंड पहनाकर एड करवाना चाहता है. एक तरफ जहां सैफ इन सबके बारे में भी विचार कर रहे हैं वहीं करीना कपूर को इस चीज में दिलचस्पी नहीं है और साथ ही वो इसके खिलाफ हैं.

सैफ ने कहा, "मेरी पत्नी मुझसे कहती है कि मुझे इतना चीप नहीं बनना चाहिए. वो कहती हैं कि तुम अपने बेटे को बेच नहीं सकते हो. लेकिन मैं सोचता हूं क्योंकि नहीं? सीरियसली यार, वैसे भी वो इंटरनेट पर छाया हुआ रहता है. मैं इस प्लेटफॉर्म के जरिए बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर किसी के पास तैमूर के लिए डायपर या इसी तरह का एड प्रोजेक्ट मौजूद है तो मुझे बताए. वो भी रिजनेबल प्राइस में, नहीं असल में ये बेहद महंगा होगा. और हां, मैं ये पैसे तैमूर को नहीं दूंगा. इन पैसों को मैं उसकी पढ़ाई में लगाऊंगा और कुछ मैं खर्च कर दूंगा."

ये भी पढ़ें: फैंस अब नहीं देख पाएंगे नन्हें तैमूर की फोटोज, सैफ और करीना ने उठाया ये बड़ा कदम

सैफ ने ये भी कहा कि तैमूर को मिल रही मीडिया अटेंशन से उन्हें कोई खास दिक्कत नहीं है. अगर लोग उसे इतना पसंद करते हैं तो उसमें कोई परेशानी की बात नहीं है लेकिन उनका मानना है कि वो किसी और के बच्चे में इतनी दिलचस्पी नहीं लेते.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).