Housefull 5 Teaser Removed: यूट्यूब से हटा अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का टीज़र, कॉपीराइट क्लेम बना वजह!
अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' के टीज़र को यूट्यूब से हटा दिया गया है. इस फिल्म का टीज़र 30 अप्रैल को बड़े धूमधाम से रिलीज किया गया था और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था.
Housefull 5 Teaser Removed: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' के टीज़र को यूट्यूब से हटा दिया गया है. इस फिल्म का टीज़र 30 अप्रैल को बड़े धूमधाम से रिलीज किया गया था और इसे नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था. रिलीज के 10 दिनों में इसे लाखों बार देखा गया, लेकिन अब 9 मई की सुबह तक यह टीज़र यूट्यूब से गायब हो गया. जब यूज़र्स ने वीडियो पर क्लिक किया, तो एक एरर मैसेज सामने आया जिसमें लिखा था - "The video is no longer available due to a copyright claim by Mofusion Studios." इससे ये साफ हो गया कि किसी कॉपीराइट क्लेम की वजह से यह एक्शन लिया गया है.
फिलहाल यह टीज़र इंस्टाग्राम पर अभी भी मौजूद है, जहां इसे अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस, रितेश देशमुख और सोनम बाजवा समेत कई सितारों ने शेयर किया था. टीज़र में 'लाल परी' नामक गाना चल रहा है, जिसे यो यो हनी सिंह और सिमर कौर ने गाया है. इसी गाने को लेकर कॉपीराइट विवाद की आशंका जताई जा रही है. Mofusion Studios एक म्यूजिक लेबल है जो दिलजीत दोसांझ और जैस्मीन सैंडलस जैसे कलाकारों के साथ म्यूजिक प्रोड्यूस करता है. रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक Mofusion Studios की ओर से किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

