बॉलीवुड

Alaya F Bold Pics: बिकिनी में अलाया एफ ने शेयर कीं मस्तीभरी तस्वीरें, गर्ल गैंग के साथ बोट डे एन्जॉय करती आईं नजर (View Pics)

एक्ट्रेस अलाया एफ ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज़ से फैंस का ध्यान खींचा है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक बिकिनी में कयाकिंग करती नजर आ रही हैं.

Alaya F Bold Pics: बिकिनी में अलाया एफ ने शेयर कीं मस्तीभरी तस्वीरें, गर्ल गैंग के साथ बोट डे एन्जॉय करती आईं नजर (View Pics)
Alaya F (Photo Credits: Instagram)

Alaya F Bold Pics: एक्ट्रेस अलाया एफ ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस अंदाज़ से फैंस का ध्यान खींचा है. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह ब्लैक बिकिनी में कयाकिंग करती नजर आ रही हैं. हर तस्वीर में उनका बोल्ड और बेफिक्र अंदाज देखने लायक है. अलाया ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "Bikinis, bubbles & boat days. Always the bestttt time with @konkanexplorersindia." उनकी इन तस्वीरों में नेचुरल बैकग्राउंड के साथ उनका फिटनेस और स्टाइल स्टेटमेंट भी साफ नजर आता है. Alaya F का बोल्ड वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा तहलका, फैंस बोले - 'हॉटनेस ओवरलोड' (Watch Video)

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अन्य तस्वीरों में उनकी गर्ल गैंग भी नजर आ रही है, जिनके साथ वह मस्ती और चीयर्स करती दिखाई दे रही हैं. अलाया का ये ट्रिप गोवा या कोंकण रीजन का बताया जा रहा है जहां वह अपनी दोस्तों के साथ वॉटर स्पोर्ट्स और कयाकिंग का आनंद ले रही हैं. फैंस उनके इस वेकेशन लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं. किसी ने उन्हें 'बीच क्वीन' कहा तो किसी ने 'गॉर्जियस गर्ल'. अलाया की ये फोटोज पोस्ट होने के कुछ ही देर में वायरल हो गई हैं और इन पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं.

बिकनी में अलाया एफ:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ALAYA F (@alayaf)

अलाया एफ इन दिनों न सिर्फ फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव रहती हैं. उनके फैशन सेंस और फिटनेस इंस्पिरेशन को यंग जनरेशन काफी पसंद कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).