बॉलीवुड

Air India Express Dubai-Kozhikode Plane Crash: दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा जैसे सितारों ने विमान हादसे पर जाहिर किया दुख, यात्रियों और एयरलाइन क्रू के सलामती की मांगी दुआ

दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, सोनी राजदान, राहुल देव और कृति खरबंदा जैसे तमाम सेलेब्स ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए विमान में सवार लोगों और परिवार के लिए दुवाएं मांगी.

Air India Express Dubai-Kozhikode Plane Crash: दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा जैसे सितारों ने विमान हादसे पर जाहिर किया दुख, यात्रियों और एयरलाइन क्रू के सलामती की मांगी दुआ
रणदीप हुड्डा और दिशा पटानी (Photo Credits: Instagram)

दुबई (Dubai) से केरल (Kerla) आ रहे एयर इंडिया का विमान (Air India Express) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के कोझीकोड में विमान रनवे पर फिसल गया. हादसे के वक़्त विमान में 174 यात्री, 10 बच्चे, दो पायलट और कैबिन क्रू के 5 सदस्य सवार थे. विमान में कुल 191 लोग सवार थे. इस घटना के बाद पूरे देश से विमान में सवार लोगों के सलामती की दुआ मांग रहें हैं. हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक घटना में 14 लोगों की मौत हो गई है, 15 लोग गंभीर रूप से घायल है जबकि 123 लोग घायल हो गए है. ऐसे फिल्म इंडस्ट्री के भी तमाम सितारें सोशल मीडिया पर विमान में सवार लोगों के लिए प्रार्थना करते दिखाई दिए हैं.

दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, सोनी राजदान, राहुल देव और कृति खरबंदा जैसे तमाम सेलेब्स ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए विमान में सवार लोगों और परिवार के लिए दुवाएं मांगी. दिशा पटानी ने इस घटना से खुद को शॉकड महसूस कर रही हैं. हैरानगी जाहिर करते हुए एक्ट्रेस ने सभी के लिए प्रार्थना की. तो वहीं सोनी राजदान ने लिखा कि ये टेरिबल खबर है. पायलट के बारे में जानकर काफी दुख हुआ. सभी के लिए प्रार्थना करती हूं.

दिशा पटानी 

रणदीप हुड्डा 

सोनी राजदान 

राहुल देव 

ईशा गुप्ता

हादसे के बाद क्या कहा ग्रहमंत्री ने

इस हादसे के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि केरल के कोझीकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान दुर्घटना की जानकारी बेहद दुखद है, मैंने NDRF को जल्द से जल्द घटनास्थल पर पहुंचने और बचाव कार्यों में सहायता करने का निर्देश दिया है. फिलहाल इस हादसे में घायल लोगों को नजदीक के अपस्ताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है. वहीं हादसे के बाद केरल के मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि विमान हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने केरल के सीएम पिनराई विजयन से फोन पर बात की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 07, 2020 11:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).