सुशांत सिंह राजपूत ने परेशानियों के बावजूद 'केदारनाथ' के दौरान नखरे नहीं दिखाए : अभिषेक कपूर
फिल्मकार अभिषेक कपूर ने खुलासा किया है कि 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' के लिए ठंड में शूटिंग करने के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भले ही कई परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी नखरे नहीं दिखाए.
फिल्मकार अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने खुलासा किया है कि 2018 में आई फिल्म 'केदारनाथ' (Kedarnath) के लिए ठंड में शूटिंग करने के दौरान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) भले ही कई परेशानियों का सामना कर रहे थे, लेकिन उन्होंने कभी भी नखरे नहीं दिखाए.
अभिषेक कपूर ने ही दिवंगत अभिनेता को 2013 में फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में लॉन्च किया था. 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, अभिषेक ने उस बात को याद किया जब फिल्म में पिट्ठू बने सुशांत को स्क्रिप्ट की मांग पर सह-कलाकार सारा अली खान को अपनी पीठ पर कैरी करना था, लेकिन निर्देश्क द्वारा रीटेक के लिए कहने पर उन्होंने कभी मना नहीं किया.'केदारनाथ' से सारा ने बॉलीवुड में आगाज किया. यह भी पढ़े: ‘वंदे भारतम’ से निर्माता बनने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, संदीप सिंह ने पोस्ट लिखकर किया खुलासा
सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटके पाए गए थे. वह 34 साल के थे. उनकी आत्महत्या की वजह तो सामने नहीं आई हैं लेकिन रिपोर्ट्स कि माने तो सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन का शिकार हुए थे. हालांकि पुलिस इस छानबीन में लगी हुई है की आखिर सुशांत की मौत की वजह क्या थी?
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 21, 2020 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

