Bigg Boss 17': सुशांत सिंह राजपूत की याद कर रो पड़ी अंकिता लोखंडे, कहा- 'टूट गया था वो किसी चीज से'
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे वर्तमान में रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ रही हैं. उन्होंने फिर से अपने पूर्व प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की. हालिया एपिसोड के दौरान, एक्ट्रेस ने मुनव्वर फारुकी से बात की और एसएसआर की मौत को याद करते हुए इमोशनल हो गईं.
मुंबई, 2 जनवरी : एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे वर्तमान में रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में नजर आ रही हैं. उन्होंने फिर से अपने पूर्व प्रेमी सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बात की. हालिया एपिसोड के दौरान, एक्ट्रेस ने मुनव्वर फारुकी से बात की और एसएसआर की मौत को याद करते हुए इमोशनल हो गईं. सुशांत 14 जून, 2020 को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे.
अंकिता ने सुशांत की मौत के बाद के पलों को याद किया. उन्होंने कहा कि उन्हें एक ऐसी तस्वीर मिली है जो दिल दहला देने वाली थी. उन्होंने कहा, "जब मैंने उसे देखा तो मुझे लगा कि सब कुछ खत्म हो गया. उसने इतनी सारी फिल्में की और सब कुछ खत्म हो गया. उसकी एक तस्वीर थी जो बहुत खराब थी. जब मैंने वो तस्वीर देखी थी, तो ऐसा लग रहा था मानो वह सो रहे हैं. मैं बस उस तस्वीर को देखती रहती थी और सोचती थी कि उसके दिमाग में बहुत कुछ था. मैं उसे बहुत अच्छे से जानती थी. उसके दिमाग में बहुत कुछ रहा होगा, लेकिन, सब खत्म हो गया. कुछ भी नहीं बचा.'' यह भी पढ़ें : महाराष्ट्रः ट्रक चालकों के प्रदर्शन का दूसरा दिन, लोग ईंधन भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर उमड़े
अंकिता ने एक्टर की मौत के पीछे का कारण भी बताया और मुनव्वर से कहा, "टूट गया वो किसी चीज से. नहीं होना चाहिए था." मुनव्वर ने पूछा कि बहुत सारी वजहों से या फिर एक वजह से?, तो अंकिता ने कहा, "मुझे नहीं पता". अंकिता ने यह भी खुलासा किया कि सुशांत के निधन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर कई लोगों को ब्लॉक किया क्योंकि वे उन्हें ट्रोल कर रहे थे. उन्होंने कहा, "मैंने उस वक्त बहुत लोगों को ब्लॉक किया था. क्योंकि, मुझे इतना गंदा बोला जाता था, मैं नहीं ले सकती थी. मैंने ब्लॉक कर दिया."
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 02, 2024 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

