ICC Champions Trophy 2025 Tour: 16 नवंबर को Islamabad से होकर Skardu, Murree, Hunza और Muzaffarabad जैसे जगहों पर होगा ट्रॉफी टूर, PCB ने ट्वीट कर दी जानकारी
क्रिकेट का मैदान एक बार फिर राजनीति के दांव-पेंच का अखाड़ा बन गया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में 29 साल बाद आयोजित किया जाना था, अब विवादों के घेरे में है. भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया है. दुबई में अपने मैच आयोजित करने की मांग की है. इस बीच आज यानी 14 नवंबर को ट्रॉफी इस्लामाबाद पहुंची.
ICC Champions Trophy 2025: क्रिकेट का मैदान एक बार फिर राजनीति के दांव-पेंच का अखाड़ा बन गया है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में 29 साल बाद आयोजित किया जाना था, अब विवादों के घेरे में है. भारत ने पाकिस्तान जाकर खेलने से इनकार कर दिया है. दुबई में अपने मैच आयोजित करने की मांग की है. इस बीच आज यानी 14 नवंबर को ट्रॉफी इस्लामाबाद पहुंची और अब इसे 16 से 24 नवंबर तक पूरे देश में ले जाया जाएगा. इस बात की पुष्टि पीसीबी ने की है और बताया है कि ट्रॉफी स्कार्दू, मरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे स्थानों पर जाएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर एक पोस्ट शेयर किया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिखा कि तैयार हो जाओ पाकिस्तान. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा, जिसमें स्कार्दू, मुर्री, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा.
Get ready, Pakistan!
The ICC Champions Trophy 2025 trophy tour kicks off in Islamabad on 16 November, also visiting scenic travel destinations like Skardu, Murree, Hunza and Muzaffarabad. Catch a glimpse of the trophy which Sarfaraz Ahmed lifted in 2017 at The Oval, from 16-24… pic.twitter.com/SmsV5uyzlL
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) November 14, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2024 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

