Coronavirus: आमिर खान ने खाने के पैकेट के साथ गरीबों में बांटे 15 हजार रूपए? जानें सच्चाई
टरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने अनोखे तरीके से वंचितों की मदद के लिए पैसे दान किए.
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने अनोखे तरीके से वंचितों की मदद के लिए पैसे दान किए. टिकटॉक वीडियो (TikTok Video) जो अभी सत्यापित नहीं हो पाया है, का दावा है कि आमिर ने जरूरतमंदों के बीच बांटने के लिए गेहूं के आटे के पैकेट से लदा एक ट्रक भेजा. इसमें कहा गया है कि कोरोना संकट के बीच 23 अप्रैल को ट्रक दिल्ली के एक पिछड़े इलाके में पहुंचा. वाहन एक किलो वाले आटे के पैकेटों से लदा था.
कई ने पैकेट लेने से इनकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगा कि एक किलो शायद ही उनके परिवारों के लिए पर्याप्त होगा, वहीं वीडियो में दिखाया गया कि जिन्होंने पैकेट लिए इसे खोलकर देखने के बाद आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा.
आटे के हर पैकेट के भीतर 15,000 रुपये नकदी छिपा हुआ था. यह दावा करते हुए कि आमिर ने ऐसा किया है, टिकटॉक वीडियो के एंकर ने कहा कि इस तरह से आमिर ने यह सुनिश्चित किया कि पैसा वास्तव में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे. वीडियो या घटना की प्रामाणिकता की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है.
@nadeemkhan840##duet with @khansaheb028 ##memoriesbringback # yah donation Aamir Khan sir ne kiya tha##viral ##🙏 ##foruyou ##tiktot ##fyp ##duet please video viral karo##🙏
आमिर को बॉलीवुड के अधिकांश अन्य सुपरस्टारों के विपरीत, सार्वजनिक रूप से अपनी सामाजिक सेवा की घोषणा करने के लिए नहीं जाना जाता है. आईएएनएस ने स्पष्टीकरण के लिए अभिनेता की टीम से सपंर्क किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

