बॉलीवुड

पीएम मोदी से फोन पर बात करना चाहती हैं अनुपम खेर की मां, कहा- चल फोन पे बात करा!

पीएम नरेंद्र मोदी की फैन हैं अनुपम खेर की मां दुलारी खेर, अब वो पीएम से खुद फोन पर बात करना चाहती हैं

पीएम मोदी से फोन पर बात करना चाहती हैं अनुपम खेर की मां, कहा- चल फोन पे बात करा!
नरेंद्र मोदी और अनुपम खेर (Photo Credits: Instagram)

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की बड़ी जीत पर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में ट्विटर पर उन्हें बधाई देते हुए अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में अनुपम खेर की मां दुलारी खेर पीएम मोदी (PM Modi) की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दे रहीं थी. इस वीडियो को देखने के बाद पीएम भी काफी खुश हो गए और उनका धन्यवाद किया.

पीएम मोदी ने ट्विटर पर अनुपम खेर और उनकी मां को जवाब देते हुए उन्हें धन्यवाद कहा था. जब अनुपम ने पीएम का ट्वीट अपनी मां को पढ़कर सुनाया तो वो बेहद खुश हो गईं और उनसे कहने लगी कि वो पीएम मोदी से फोन पर बात करना चाहती हैं.

अनुपम खेर ने पीएम मोदी को दुबारा टैग करते हुए कहा, "जबसे मैंने मां को बताया कि पीएम मोदी ने उन्हें उनके विश्वास के लिए धन्यवाद कहा है तब से वो उनकी खुशी सातवें आसमान पर है. वो बार-बार कहने लगी 'दुबारा पढ़कर सुना.' धन्यवाद सर आपने उन्हें खुश कर दिया. लेकिन फिर वो और उत्साहित होकर कहने लगीं, "चल फोन पे बात करा."

बता दें कि पीएम मोदी ने अनुपम खेर को अपने जवाब में लिखा था, "अनुपम खेर आपने स्नेह से बेहद खुश हूं, कृपया करके अपनी मां को मुझेपर किए उनके विश्वास के लिए धन्यवाद कहें.

मैं उन्हें और देश के हर नागरिक को यकीन दिलाता हूं कि मैं और भी ज्यादा मेहनत करूंगा और सभी की उम्मीदों को पूरा करूंगा."

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2019 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).