बॉलीवुड

आलिया भट्ट पर चढ़ा प्यार का खुमार, वरुण धवन का नाम भूलकर लिया रणबीर कपूर का नाम, देखें Viral Video

फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन्स के दौरान आलिया भट्ट का एक वीडियो सामने आया है जहां वो गलती से वरुण धवन को रणबीर के नामसे बुलाने लगी

आलिया भट्ट पर चढ़ा प्यार का खुमार, वरुण धवन का नाम भूलकर लिया रणबीर कपूर का नाम, देखें Viral Video
वरुण धवन और आलिया भट्ट (Photo Credits: Youtube)

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) इन दिनों माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), वरुण धवन (Varun Dhawan), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और सोनाक्षी सिन्हा के साथ अपनी फिल्म 'कलंक' (Kalank) के प्रचार में व्यस्त हैं. फिल्म को लेकर मुंबई समेत देशभर के कई जगहों पर प्रमोशन किया जा रहा है. अपने इस बीजी शेड्यूल में भी आलिया की जुबां पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का नाम मौजूद है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर आलिया के एक वायरल (viral) वीडियो में साफ पता चलता है.

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आलिया अपने को-स्टार वरुण, सोनाक्षी और आदित्य के साथ नजर आईं. फिल्म 'कलंक' को लेकर बातचीत चल रही थी जब वरुण आलिया के साथ मस्ती करने लगे. इस दौरान आलिया कहना चाहती हैं, 'वरुण बस करो' लेकिन गलती से उनकी जुबां से निकला 'रण..वरुण बस करो'.

 

View this post on Instagram

 

Awww 🙈 #Aliabhatt just Referred to #Varundhawan as #RanbirKapoor ❤️😂 . . •All credits goes to the owner

A post shared by Alia Bhatt (@aliaabhatt.x) on

आलिया से जाने-अनजाने में हुई इस गलती को देखकर वहां सभी ठहाके मारकर हंस पड़े. आलिया के मुंह से गलती से रणबीर का नाम निक गया लेकिन उन्होंने फौरन उसे सुधारते हुए वरुण का नाम ले लिया.

 

View this post on Instagram

 

& it was all yellowwwww 🌞

A post shared by Alia 🌸 (@aliaabhatt) on

आपको बता दें कि फिल्म 'कलंक' का निर्देशन अभिषेक वर्मन (Abhishek Verman) ने किया है. फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले किया गया है. ये फिल्म 17 अप्रैल को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2019 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).