Coronavirus Updates: भारत में कोरोना वायरस से 24 घंटे में ठीक हुए 57,937 मरीज, रिकवरी रेट 73 प्रतिशत से ज्यादा
देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. अगर ताजा आंकड़ो पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में 55,079 नए मामलों के साथ अब आंकड़ा 27 लाख को पार कर गया है. देश में अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 27,02,742 हो गई है. इनमें से 19,77,779 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं एक पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 57,937 मरीज ठीक हुए, जो अब तक एक दिन में सबसे अधिक हैं. यह एक अच्छी खबर है. जबकि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के लिए सर्वाधिक 8.97 लाख टेस्ट किए गए. इतनी ज्यादा टेस्टिंग के बाद भी पॉजिटिविटी रेट 8.81% है.