बॉलीवुड

Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने 'बैड बॉय' सॉन्ग पर किया हॉट डांस, वीडियो देखकर फैंस हुए मदहोश

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं. अपने मजेदार और मनोरंजक अंदाज के चलते मोनालिसा ने काफी सारे फैंस बनाए हैं. भोजपुरी फिल्मों से एंटरटेनमेंट जगत में कदम रखने वाली मोनालिसा आज घर-घर में जानी जाती हैं.

Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने 'बैड बॉय' सॉन्ग पर किया हॉट डांस, वीडियो देखकर फैंस हुए मदहोश
मोनालिसा (Photo Credits: Instagram)

Monalisa Dance Video: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं. अपने मजेदार और मनोरंजक अंदाज के चलते मोनालिसा ने काफी सारे फैंस बनाए हैं. भोजपुरी फिल्मों से एंटरटेनमेंट जगत में कदम रखने वाली मोनालिसा आज घर-घर में जानी जाती हैं. अपनी खूबसूरती और अपने हॉट (Hot) अंदाज के कारण फैंस मोनालिसा के दीवाने हैं. उन्होंने आज सोशल मीडिया पर अपना नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो फिल्म 'साहो' के सॉन्ग 'बैड बॉय' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

मोनालिसा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है जिसमें वो ब्लैक टॉप और शॉर्ट जीन्स पहनी हुई नजर आ रही हैं. यहां वो गाने की धुन पर अपने दिलकश अंदाज में डांस कर रही हैं. उनका का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है और इसे ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी मिल रहे हैं. सोशल मीडिया और ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

🤳🤳🤳.... #feelitreelit #selfie #video #justforfun

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on

ये भी पढ़ें: Monalisa Hot Photos: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा की बाथटब फोटोज हुई Viral, हॉट अंदाज से जीता फैंस का दिल

मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर तकरीबन साढ़े तीन मिलियन फॉलोअर्स हैं और इससे भी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनके चाहनेवालों की कोई कमी नहीं. इन दिनों स्टार प्लस के शो 'नजर 2' में वो डायन की भूमिका निभाती दिखाई दे रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 09:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).