बॉलीवुड

Pavitra Rishta Fund: सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने किया विरोध, एकता कपूर ने मुहीम से खुद को किया अलग

पवित्र रिश्ता फंड ने अपने पोस्टर से सुशांत को हटा दिया है. जबकि वहीं एकता कपूर ने इस फंड के साथ खुद को अलग करने की बात कही है.

Pavitra Rishta Fund: सुशांत सिंह राजपूत के जीजा ने किया विरोध, एकता कपूर ने मुहीम से खुद को किया अलग
एकता कपूर ने पवित्र रिश्ता फंड से बनाई दूरी (Photo Credits: Instagram, Twitter, Pavitra Rishta Fund Page)

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन के बाद मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन जैसे मुद्दे तेजी से चर्चा में आ गए. हर कोई इन मुद्दों पर अपना पक्ष रखता दिखाई दिया. सुशांत के निधन के अगले दिन ही पवित्र रिश्ता फण्ड की शुरुआत की गई. जिससे जमा होने वाली  राशि को मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाने में लगाने की बात कही गई. इस मुहीम के साथ टीवी क्वीन एकता कपूर भी जुड़ गई थी. लेकिन अब एकता ने खुद को इस मुहीम से खुद को अलग कर दिया है. दरअसल पवित्र रिश्ता फंड का पोस्टर बॉय सुशांत सिंह राजपूत को बनाया गया था. लेकिन जैसे एक्टर के परिवार को इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसके खिलाफ एक्शन लेने की बात कही. सुशांत के जीजा विशाल कीर्ति ने अपने सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका परिवार सुशांत के नाम पर कोई भी प्रॉफिट एक्टिविटी नहीं चला रहा है. अगर कोई ऐसा कर रहा है तो उन्हें पहले एक्टर के पिता से लिखित में इजाजत लेनी होगी. वरना उनके खिलाफ एक्शन लिया जायेगा.

तो वहीं पवित्र रिश्ता फंड ने अपने पोस्टर से सुशांत को हटा दिया है. जबकि वहीं एकता कपूर ने इस फंड के साथ खुद को अलग करने की बात कही है. एकता ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि मैं मेंटल हेल्थ से जुड़े कॉज को सपोर्ट करती हूं. लेकिन मैंने पवित्र रिश्ता फंड से खुद को अलग कर रहीं हूं जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और हमें इस मामले की सही तस्वीर सामने नहीं आ जाती. मैंने खुद को अकेले इस फंड से अलग कर रहीं हूं. मैं चाहती हूं की मामले का सच सामने आए.

आपको बता दे कि सुशांत सिंह राजपूत केस में आज सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2020 01:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).