Sanjay Dutt Health Update: संजय दत्त परिवार संग कोकिलाबेन अस्पताल के हुए रवाना, लंग कैंसर से हैं पीड़ित (See Pics)
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज अपने ट्रीटमेंट के सिलसिले में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल के लिए रवाना हुए. फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित संजय फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल स्थित डॉक्टरों से संपर्क में हैं और सलाह-मशवरा ले रहे हैं.
Sanjay Dutt Health Update: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज अपने ट्रीटमेंट के सिलसिले में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) के लिए रवाना हुए. फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित संजय फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल स्थित डॉक्टरों से संपर्क में हैं और सलाह-मशविरा ले रहे हैं. आज संजय के अस्पताल जाते समय उनके साथ पत्नी मान्यता दत्त, बहन प्रिया दत्त समेत परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए.
मीडिया में आई लेटेस्ट फोटोज में देखा गया कि संजय अपने घर से अस्पताल जाने की तैयारी में हैं और इस दौरान उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद है. फेस मास्क लगाए नीले रंग का कुर्ता पहने संजय ने मीडिया को हाथ दिखाकर बाय कहा जिसके बाद वो अपनी गाड़ी में बैठे.
देखें ये फोटोज:



संजय के सुख-दुख में उनका साथ देने वाली वाइफ मान्यता और बहन प्रिया दत्त आज भी इसी तरह से उन्हें इस मुश्किल घड़ी में सपोर्ट कर रही हैं और उनका मनोबल बढ़ा रही हैं. मीडिया में आई ये फोटोज इसी बात का सबूत हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि संजय का कैंसर तीसरे स्टेज पर है और ऐसे में वो अपना उपचार कराने अमेरिका या फिर सिंगापुर जा सकते हैं. गौरतलब है कि संजय की पत्नी मान्यता दत्त ने एक बयान जारी करते सभी को सूचित किया था कि वो कैंसर से पीड़ित हैं. मान्यता ने सभी से आग्रह करते हुए अपील की थी कि उनके परिवार के लिए प्रार्थना करे तथा गलत अफवाहों का शिकार न बनें.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2020 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

